विश्व व्यापार संगठन (WTO) का 14वां मंत्रिस्तरीय सम्मेलन (MC14) कैमरून के याउंडे में संपन्न हुआ | Current Affairs | Vision IAS

Upgrade to Premium Today

Start Now
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

अपना ज्ञान परखें

आर्थिक अवधारणाओं में महारत हासिल करने और नवीनतम आर्थिक रुझानों के साथ अपडेट रहने के लिए गतिशील और इंटरैक्टिव सत्र।

ESC

In Summary

  • मंत्रियों ने लघु अर्थव्यवस्थाओं के एकीकरण में सुधार करने और एसपीएस और टीबीटी समझौतों में विशेष एवं विभेदक व्यवहार (एसएंडडीटी) को मजबूत करने पर सहमति व्यक्त की।
  • मत्स्य पालन पर सब्सिडी को लेकर बातचीत जारी रहेगी, जिसमें भारत संभावित राजस्व हानि और पक्षपात के कारण विरोध कर रहा है।
  • लंबित मुद्दों में ई-कॉमर्स पर लगी रोक को बढ़ाना और विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के ढांचे में विकास के लिए निवेश सुविधा (आईएफडी) को शामिल करना शामिल है।

In Summary

मंत्रिस्तरीय सम्मेलन WTO में सर्वोच्च निर्णय लेने वाला निकाय है। यह सम्मेलन वैश्विक व्यापार नियमों पर निर्णय लेने के लिए प्रत्येक दो वर्षों में आयोजित होता है।

MC14 में लिए गए प्रमुख निर्णय

  • लघु अर्थव्यवस्थाओं का एकीकरण: सदस्य देशों के प्रतिनिधि मंत्रियों ने लघु अर्थव्यवस्थाओं को वैश्विक व्यापार प्रणाली में बेहतर तरीके से एकीकृत करने पर सहमति जताई।
  • विशेष एवं विभेदक व्यवहार (Special & Differential Treatment: S&DT) सिद्धांत को मजबूत करना:  सैनिटरी और फाइटो-सैनिटरी (SPS) उपायों तथा व्यापार में तकनीकी बाधाओं (TBT) पर समझौतों में S&DT के प्रावधानों के कार्यान्वयन को मजबूत करने पर जोर दिया गया।
    • सैनिटरी और फाइटो-सैनिटरी समझौता खाद्य पदार्थों की सुरक्षा (फूड सेफ्टी) तथा पशु और पादपों के स्वास्थ्य मानकों के लिए मूलभूत नियम निर्धारित करता है।
      • सैनिटरी (मानव और पशु स्वास्थ्य) तथा फाइटोसैनिटरी (पादप स्वास्थ्य) उपाय घरेलू स्तर यानी देश में उत्पादित खाद्य पदार्थ या स्थानीय पशु एवं पादप की बीमारियों पर लागू होते हैं। साथ ही ये उपाय अन्य देशों से आने वाले उत्पादों पर भी लागू होते हैं।
    •  व्यापार में तकनीकी बाधाओं (TBT) पर समझौते का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि तकनीकी विनियम, मानक और अनुरूपता मूल्यांकन प्रक्रियाएं भेदभावपूर्ण न हों और व्यापार में अनावश्यक बाधाएं उत्पन्न न करें।
  • मात्स्यिकी सब्सिडी पर समझौता वार्ता: सदस्य देशों के मंत्रियों ने मात्स्यिकी सब्सिडी पर व्यापक नियम तैयार करने के लिए 15वें मंत्रिस्तरीय सम्मेलन (MC15) तक वार्ता जारी रखने पर सहमति व्यक्त की।

14वें मंत्रिस्तरीय सम्मेलन (MC14) में लंबित प्रमुख मुद्दे

  • ई-कॉमर्स मोरेटोरियम: इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं के हस्तांतरण पर ‘सीमा शुल्क लगाने पर रोक’ से संबंधित समझौते को आगे बढ़ाने पर चर्चा जारी है।
    • ई-कॉमर्स मोराटोरियम एक वैश्विक समझौता है, जो  (WTO) के सदस्य देशों के बीच हुआ है। इस समझौते के अनुसार, डिजिटल वस्तुओं (जैसे ऑनलाइन डाउनलोड, फिल्म/म्यूजिक स्ट्रीमिंग आदि) पर कोई सीमा शुल्क नहीं लगाया जाता।
    • भारत ने इस रोक को आगे बढ़ाने का विरोध किया, क्योंकि इससे राजस्व में लगभग 1 अरब डॉलर वार्षिक की हानि होती है और यह समझौता  विकसित देशों के पक्ष में झुका हुआ है।
  • विकास हेतु निवेश सुविधा (Investment Facilitation for Development: IFD): इस प्रस्ताव का उद्देश्य IFD को WTO फ्रेमवर्क में 'एनेक्स 4' समझौते के रूप में शामिल करना है। 
    • एनेक्स 4 में प्लूरिटेरल व्यापार समझौते शामिल हैं जो WTO के केवल उन सदस्यों पर बाध्यकारी हैं जिन्होंने उन्हें स्वीकार किया है
    • IFD  'सर्वाधिक तरजीही राष्ट्र (Most-Favoured-Nation: MFN) दर्जे पर आधारित है। इसका उद्देश्य IFD के पक्षकार देशों के बीच प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) को सुगम बनाना है। WTO के सभी सदस्य इसके सदस्य बन सकते हैं।
    • भारत ने IFD को WTO फ्रेमवर्क में शामिल करने का विरोध किया, क्योंकि इससे WTO की कार्यात्मक सीमाएं और सर्वसम्मति-आधारित निर्णय प्रक्रिया कमजोर हो सकती है।
Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED TERMS

3

Consensus-based decision-making

The practice within the WTO where decisions are made through consensus among all member states, meaning all members must agree for a decision to be adopted. This ensures broad acceptance but can also lead to slow progress on contentious issues.

Most-Favoured-Nation (MFN) Status

A principle in international trade that requires a country to treat all other trading partners equally. If a country grants a special favour to one trading partner, it must do the same for all other WTO members.

Annex 4 Agreement

In the WTO context, Annex 4 refers to agreements that are plurilateral, meaning they are binding only on the WTO members that have chosen to accept them, rather than on all WTO members.

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet