नेट ओपन पोजीशन (NOP) | Current Affairs | Vision IAS

Upgrade to Premium Today

Start Now
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

अपना ज्ञान परखें

आर्थिक अवधारणाओं में महारत हासिल करने और नवीनतम आर्थिक रुझानों के साथ अपडेट रहने के लिए गतिशील और इंटरैक्टिव सत्र।

ESC

RBI ने भारतीय रुपये में बैंकों की NOP पर एक सीमा लगाई है। इसे प्रत्येक कारोबारी दिन के अंत में 100 मिलियन डॉलर तक सीमित कर दिया गया है।

  • पहले यह सीमा बैंक की कुल पूंजी का 25% थी, जो अब काफी कम कर दी गई है।

‘नेट ओपन पोजीशन’ के बारे में:

  • यह बैंक की विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों और देनदारियों के बीच के अंतर को दर्शाता है। 
    • यह मुद्रा के उतार-चढ़ाव के प्रति बैंक के जोखिम की सीमा को दर्शाता है। उच्च NOP, मुद्रा पर अधिक जोखिम का संकेत है। 

वयस्कों और अंडों के अत्यधिक शिकार के कारण रेड-क्राउन्ड रूफ्ड कछुए की संख्या और पर्यावास में भारी गिरावट आई है। 

रेड-क्राउन्ड रूफ्ड टर्टल (बटागुर कचुगा) के बारे में:

  • यह नदी में पाया जाने वाला एक विशाल कछुआ है, जो कभी भारत, नेपाल और बांग्लादेश में पाया जाता था। 
    • वर्तमान में यह केवल गंगा नदी बेसिन में पाया जाता है। विशेष रूप से यह चंबल नदी बेसिन में मिलता है। 
  • संरक्षण की स्थिति:
    • IUCN रेड लिस्ट: क्रिटिकली एंडेंजर्ड।
    • वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972: अनुसूची-1
    • CITES: परिशिष्ट-1
  • प्रमुख विशेषताएं:
    • नर और मादा में अंतर: नर कछुए मादाओं की तुलना में छोटे होते हैं।
      • प्रजनन के मौसम में, नर कछुओं के सिर और गर्दन पर चमकीले लाल, पीले और नीले रंग दिखाई देते हैं।
      • महत्व: यह नदी की स्वच्छता और पोषक तत्वों के पुनर्चक्रण की जैव-संकेतक प्रजाति है। 

हाल ही में ईरान ने अमेरिका के E-3 सेंट्री विमान को नष्ट कर दिया। यह एक ‘हवाई चेतावनी और नियंत्रण प्रणाली (AWACS)’ विमान है।

  • AWACS वायु रक्षा के लिए एक मोबाइल, लंबी दूरी का रडार निगरानी और नियंत्रण केंद्र है। 

भारतीय नौसेना ने कोच्चि में IONS समुद्री अभ्यास (IMEX) टेबलटॉप एक्सरसाइज (TTX) 2026 की मेजबानी की। 

IONS के बारे में:

  • IONS एक स्वैच्छिक पहल है, जो हिंद महासागर क्षेत्र के तटवर्ती देशों की नौसेनाओं के बीच समुद्री सहयोग बढ़ाने का प्रयास करती है।
  • अध्यक्षता: IONS की अध्यक्षता सदस्यों के बीच रोटेशन के आधार पर और आम सहमति से चुनी जाती है। 
    • भारत ने 2026 में IONS की अध्यक्षता ग्रहण की है।
  • सदस्य: हिंद महासागर के तटवर्ती देश, या कोई अन्य देश जिसका क्षेत्र हिंद महासागर में है, सदस्य बन सकता है। 
    • वर्तमान में इसके भारत सहित 25 सदस्य हैं।

केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय ने पीएम ई-ड्राइव (पीएम इलेक्ट्रिक ड्राइव रिवोल्यूशन इन इनोवेटिव व्हीकल एनहांसमेंट) योजना के तहत इलेक्ट्रिक दोपहिया (e-2Ws) और तिपहिया वाहनों (e-3Ws) के लिए सब्सिडी बढ़ा दी है।

पीएम ई-ड्राइव योजना के बारे में:

  • इसे 2024 में प्रारंभ किया गया था।
  • परिव्यय: ₹10,900 करोड़।
  • उद्देश्य: देश में इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) को अपनाने में तेजी लाना और चार्जिंग अवसंरचना स्थापित करना। साथ ही, देश में मजबूत ईवी (EV) विनिर्माण प्रणाली का निर्माण करना।
  • प्रमुख घटक: 
    • सब्सिडी: इलेक्ट्रिक दोपहिया, तिपहिया, एम्बुलेंस, ट्रकों और अन्य नई श्रेणियों के इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए प्रोत्साहन।
    • पूंजीगत परिसंपत्ति निर्माण के लिए अनुदान: ई-बसों की खरीद और चार्जिंग स्टेशनों के व्यापक नेटवर्क की स्थापना और टेस्टिंग सुविधाओं के लिए वित्तपोषण। 
  • कार्यान्वयन एजेंसी: केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय।

‘WWF इंडिया’ ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय के सहयोग से अर्थ ऑवर मनाया। इस वर्ष अर्थ ऑवर की 20वीं वर्षगांठ मनाई गई। 

अर्थ ऑवर के बारे में:

  • शुरुआत: इसकी शुरुआत 2007 में ऑस्ट्रेलिया में हुई थी। अब यह पर्यावरण के लिए विश्व का सबसे बड़ा जमीनी आंदोलन बन गया है। यह अभियान विश्व के 190 से अधिक देशों के लोगों को एकजुट करता है।
  • प्रमुख विशेषता: यह दिवस पृथ्वी ग्रह के संरक्षण में प्रतीकात्मक रूप से "लाइट्स ऑफ" के लिए जाना जाता है।
  • पहल: यह वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर (WWF) की एक पहल है।
  • आयोजन: प्रतिवर्ष मार्च के अंतिम शनिवार को रात 8.30 बजे से 9.30 बजे तक। 

हाल ही में, BRIC अनुसंधान सलाहकार बोर्ड (BRIC-RAB) की पहली बैठक आयोजित की गई। 

  • BRIC-RAB, BRIC संस्थानों (iBRIC) द्वारा संचालित अनुसंधान क्रियाकलापों के मार्गदर्शन, समीक्षा और निगरानी के लिए जिम्मेदार है। 

BRIC के बारे में: 

  • यह 2023 में स्थापित एक शीर्ष स्वायत्त निकाय है। इसका गठन जैव प्रौद्योगिकी विभाग (DBT) के 14 स्वायत्त संस्थानों को मिलाकर किया गया है। 
  • कार्य: विभिन्न DBT संस्थानों में संचालित बहु-विषयक अनुसंधान, प्रशिक्षण एवं नवाचार कार्यक्रमों का एकीकरण करना; साथ ही DBT को मंत्रिमंडल द्वारा सौंपे गए कार्यों का क्रियान्वयन सुनिश्चित करना, आदि। 
  • हालिया पहलें: भारत की सूक्ष्मजैविक (माइक्रोबियल) क्षमता को उजागर करने के लिए ‘वन डे वन जीनोम’। 

हाल ही में रूस का उस्त-लुगा बंदरगाह यूक्रेनी ड्रोन हमले में क्षतिग्रस्त हो गया। यह बंदरगाह बाल्टिक सागर में स्थित है। 

उस्त-लुगा बंदरगाह के बारे में:

  • अवस्थिति: गल्फ ऑफ़ फ़िनलैंड में लुगा खाड़ी में। 
  • महत्व: यह बहुउद्देश्यीय बंदरगाह मुख्य रूप से ऊर्जा संसाधनों के निर्यात से संबंधित है। यह बाल्टिक पाइपलाइन सिस्टम-II (BTS-II) के अंतिम बिंदु के रूप में कार्य करता है। 
  • रूस के अन्य बंदरगाह: प्रिमोर्स्क, कैलिनिनग्राद, व्लादिवोस्तोक, सेंट पीटर्सबर्ग, मरमंस्क (आर्कटिक), आदि। 
Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED TERMS

2

RBI

Reserve Bank of India. India's central bank, responsible for regulating the country's banking and monetary system. It plays a crucial role in financial stability and oversight of financial institutions.

NOP (Net Open Position)

NOP refers to the difference between a bank's foreign currency assets and liabilities. It indicates the extent of a bank's exposure to currency fluctuations; a higher NOP signifies greater currency risk. The RBI has imposed a limit on banks' NOP in Indian Rupees.

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet