RBI ने अपर लेयर-गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (NBFCs) की पहचान के लिए नई पद्धति का प्रस्ताव दिया | Current Affairs | Vision IAS

Upgrade to Premium Today

Start Now
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

अपना ज्ञान परखें

आर्थिक अवधारणाओं में महारत हासिल करने और नवीनतम आर्थिक रुझानों के साथ अपडेट रहने के लिए गतिशील और इंटरैक्टिव सत्र।

ESC

वर्तमान स्केल आधारित विनियामक (SBR) फ्रेमवर्क के अनुसार, NBFCs को चार स्तरों में वर्गीकृत किया गया है – बेस, मिडिल, अपर और टॉप लेयर्स

RBI द्वारा प्रस्तावित संशोधन

  • अपर लेयर NBFCs के लिए नया मानदंड: अब 1 लाख करोड़ रुपये या उससे अधिक की कुल परिसंपत्ति रखने वाली NBFC को सीधे अपर लेयर में रखा जाएगा। इससे पहले एक जटिल स्कोरिंग मॉडल था, जिसमें परिसंपत्ति के आकार के आधार पर केवल शीर्ष 10 NBFCs ही चुने जाते थे।
    • समय-समय पर समीक्षा: इस परिसंपत्ति सीमा की प्रत्येक 5 वर्षों में समीक्षा की जाएगी।
  • सरकारी NBFCs का समावेशन: सरकारी स्वामित्व वाली संस्थाएं (जैसे नाबार्ड, एक्ज़िम बैंक, और सिडबी) अब छूट के लिए पात्र नहीं होंगी। उन्हें भी निजी NBFC-अपर लेयर के समान सख्त नियमों का अनुपालन करना होगा।
  • असीमित राज्य गारंटी: अब अपर लेयर NBFC को राज्य सरकार की गारंटी का उपयोग क्रेडिट जोखिम को कम करने के लिए बिना किसी तय सीमा के करने की अनुमति दी जाएगी।

गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC) क्या है?

  • परिभाषा: NBFC एक ऐसी कंपनी है जो कंपनी अधिनियम, 1956 या कंपनी अधिनियम, 2013 के तहत पंजीकृत है, तथा ऋण और अग्रिम प्रदान करती है; शेयरों, स्टॉक, बॉण्ड, डिबेंचर और प्रतिभूतियों में निवेश करती है।
  • विनियमन: NBFCs का विनियमन मुख्य रूप से RBI द्वारा भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम, 1934 के अध्याय III B के तहत किया जाता है।
    • हालांकि, अधिकार क्षेत्र में टकराव से बचने के लिए कुछ विशिष्ट प्रकार की गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्थाएं अन्य विनियामक निकायों के अधिकार क्षेत्र में आती हैं।
      • उदाहरण के लिए: बीमा कंपनियों का विनियमन IRDAI द्वारा, स्टॉक ब्रोकिंग और मर्चेंट बैंकिंग का विनियमन SEBI द्वारा, आदि।

बैंकों और NBFCs के बीच अंतर

  • गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियां (NBFCs) डिमांड डिपॉजिट (मांग जमा) स्वीकार नहीं कर सकती।
    • अपवाद: केवल वे NBFCs जिनके पास पंजीकरण का विशिष्ट जमा-स्वीकार करने वाला प्रमाण पत्र और न्यूनतम निवेश-ग्रेड क्रेडिट रेटिंग 'BBB' है, उन्हें जमा स्वीकार करने की अनुमति है।
  • NBFCs भुगतान और निपटान प्रणाली का हिस्सा नहीं होती हैं और वे स्वयं के नाम से आहरित चेक जारी नहीं कर सकती।
  • निक्षेप बीमा और प्रत्यय गारंटी निगम (DICGC) की जमा बीमा सुविधा जमा स्वीकार करने वाली NBFCs के जमाकर्ताओं के लिए उपलब्ध नहीं है।
  • RBI के यहां NBFC के रूप में पंजीकृत स्टैंडअलोन प्राइमरी डीलर्स (SPD) को RBI  की चलनिधि समायोजन सुविधा (Liquidity Adjustment Facility:LAF) विंडो का उपयोग करने की अनुमति होती है। 
Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED TERMS

3

NABARD

National Bank for Agriculture and Rural Development. It is a statutory body established by an Act of Parliament for the purpose of financing agricultural and rural development in India.

SEBI

Securities and Exchange Board of India (SEBI) is the regulatory body for the securities and commodities market in India, established under the Securities and Exchange Board of India Act, 1992. It works to protect the interests of investors in securities and to promote the development of, and to regulate the securities market.

IRDAI

Insurance Regulatory and Development Authority of India. A statutory body that regulates and promotes the insurance and re-insurance industry in India, ensuring policyholder protection and fair practices.

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet