इसरो ने गगनयान मिशन के लिए दूसरा एकीकृत एयर ड्रॉप परीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न किया | Current Affairs | Vision IAS

Upgrade to Premium Today

Start Now
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

अपना ज्ञान परखें

आर्थिक अवधारणाओं में महारत हासिल करने और नवीनतम आर्थिक रुझानों के साथ अपडेट रहने के लिए गतिशील और इंटरैक्टिव सत्र।

ESC

यह परीक्षण क्रू मॉड्यूल के सुरक्षित उतरने और लैंडिंग सिस्टम को प्रमाणित करता है। इसके माध्यम से सिम्युलेटेड उड़ान स्थितियों के तहत पैराशूट-उपयोग के अनुक्रम का परीक्षण किया गया।

गगनयान मिशन के बारे में

  • उद्देश्य: तीन सदस्यीय दल को 400 किलोमीटर की ऊंचाई पर ‘पृथ्वी की निचली कक्षा (LEO)’ में 3 दिनों के मिशन के लिए भेजना, और उन्हें वापस भारतीय समुद्री जल में सुरक्षित उतारकर भारत की मानव अंतरिक्ष उड़ान क्षमता का प्रदर्शन करना।
    • इस मिशन में दो मानव-रहित और एक मानवयुक्त मिशन शामिल होंगे। 
  • मिशन के तीन प्रमुख घटक:
    • ह्यूमन-रेटेड लॉन्च व्हीकल (HLVM-3): इसरो के विश्वसनीय LVM3 रॉकेट को मानव अंतरिक्ष उड़ान के अनुरूप संशोधित किया गया है। यह तीन चरणों वाला रॉकेट है:
      • पहला चरण: रॉकेट कोर से जुड़े दो ठोस-ईंधन बूस्टर,
      • दूसरा चरण: तरल-ईंधन वाले दो क्लस्टर विकास-2 इंजनों द्वारा संचालित,
      • तीसरा चरण: CE-20 स्वदेशी क्रायोजेनिक इंजन, जो तरल हाइड्रोजन और तरल ऑक्सीजन को क्रमशः ईंधन और ऑक्सीकारक के रूप में उपयोग करता है।
  • ऑर्बिटल मॉड्यूल: यह अंतरिक्ष में चालक दल के लिए पृथ्वी जैसा वातावरण प्रदान करने वाला रहने योग्य स्थान या मॉड्यूल होगा, जो पृथ्वी की परिक्रमा करेगा। इसमें शामिल हैं:
    • क्रू मॉड्यूल: इसमें पर्यावरणीय नियंत्रण और जीवन रक्षक प्रणाली (ECLSS) तथा पैराशूट शामिल हैं।
    • सर्विस मॉड्यूल: एक गैर-दबावयुक्त बस जो प्रणोदन, विद्युत, थर्मल रेडिएटर्स, तथा पानी एवं ऑक्सीजन टैंक ले जाती है।
  • क्रू एस्केप सिस्टम (CES): यह एक प्रकार का सुरक्षा तंत्र है जिसे रॉकेट के प्रक्षेपण के दौरान कुछ भी गलत होने की स्थिति में अंतरिक्ष यात्रियों की जान बचाने के लिए तैयार किया गया है।

भारत के लिए गगनयान मिशन का महत्व

  • अंतरिक्ष कूटनीति: भारत, मानव-अंतरिक्ष उड़ान की स्वतंत्र क्षमता रखने वाला विश्व का केवल चौथा राष्ट्र हो जाएगा। अन्य तीन राष्ट्र हैं; अमेरिका, रूस और चीन। इस मिशन की सफलता से भारत के लिए अंतरिक्ष क्षेत्र में सहयोग के नए द्वार खुलेंगे।
  • उन्नत तकनीकी क्षमता: सैंपल रिटर्न मिशन और भविष्य के अंतरिक्ष स्टेशन (जैसे भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन) के लिए आधार तैयार होगा।
  • उन्नत तकनीकी क्षमता प्राप्त करना: भविष्य में 'सैंपल रिटर्न मिशन' और अन्य वैज्ञानिक अन्वेषण (जैसे-भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन) को पूरा करने की क्षमता विकसित होगी।
  • अन्य लाभ: 
    • आर्थिक विकास और रोजगार सृजन में योगदान देगा। 
    • राष्ट्रीय विकास की गतिविधियों के लिए शिक्षा जगत और उद्योग जगत के बीच व्यापक साझेदारी के लिए एक रूपरेखा तैयार करने में मदद मिलेगी।

 

 

Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED TERMS

3

Sample Return Mission

A sample return mission is a space mission where a spacecraft travels to a celestial body, collects samples (e.g., rocks, soil, atmospheric gases), and then brings these samples back to Earth for scientific analysis. This provides invaluable data about the celestial body.

Space Diplomacy

The use of space exploration and related activities to foster international cooperation, build partnerships, and enhance a nation's global standing and influence in space affairs.

Crew Escape System (CES)

A critical safety mechanism designed to ensure the survival of astronauts in case of any malfunction or emergency during the launch phase of a space mission.

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet