हाल ही में चंद्रमा के लिए प्रक्षेपित किए गए आर्टेमिस II मिशन और उससे जुड़ी 'स्पेस रेस' (अंतरिक्ष में प्रतिस्पर्धा) ने बाह्य अंतरिक्ष के गवर्नेंस और इससे जुड़े नियमों पर बहस को फिर से तेज कर दिया है।
अंतरिक्ष गवर्नेंस की चुनौतियां और बहुपक्षवाद की आवश्यकता
- मौजूदा व्यवस्था की सीमाएं: बाह्य अंतरिक्ष संधि (OST) में निजी क्षेत्र के क्रियाकलापों के विनियमन के लिए विस्तृत नियमों की कमी है। हालांकि निजी कंपनियां संबंधित राष्ट्रों की जिम्मेदारी होती हैं, लेकिन वर्तमान में उनके लिए क्रियान्वयन व्यवस्था कमजोर है।
- अंतरिक्ष के संसाधनों का दोहन: उदाहरण के लिए, ‘आर्टेमिस एकॉर्ड्स’ सेफ्टी जोन बनाने का प्रस्ताव रखते हैं ताकि “हानिकारक क्रियाकलापों” से बचा जा सके। लेकिन ये ज़ोन भविष्य में “एक्सक्लूशन जोन” (अपवर्जित क्षेत्र) बन सकते हैं, जिससे पहले पहुंचने वाले देश चंद्रमा के संसाधनों पर नियंत्रण हासिल कर सकते हैं।
- सैन्यीकरण का खतरा: दोहरे उपयोग वाली (नागरिक और सैन्य) प्रौद्योगिकियों के उपयोग से देशों के बीच पारस्परिक विश्वास में कमी आ रही है।
- भू-राजनीतिक विभाजन: अंतरिक्ष अब केवल अन्वेषण तक सीमित नहीं है, बल्कि वहां स्थायी तौर पर उपस्थिति बनाए रखने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। भविष्य में देशों के बीच संघर्ष रोकने के लिए नियम-आधारित व्यवस्था बनाना जरूरी है।
- उदाहरण के लिए: अमेरिका के नेतृत्व वाला 'आर्टेमिस' और चीन के नेतृत्व वाला 'इंटरनेशनल लूनर रिसर्च स्टेशन' (ILRS) अलग-अलग समूहों में जारी प्रतिस्पर्धा को दर्शाते हैं।
