विश्व का पहला OptoSAR सैटेलाइट मिशन 'दृष्टि' प्रक्षेपित किया गया | Current Affairs | Vision IAS

Upgrade to Premium Today

Start Now
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

अपना ज्ञान परखें

आर्थिक अवधारणाओं में महारत हासिल करने और नवीनतम आर्थिक रुझानों के साथ अपडेट रहने के लिए गतिशील और इंटरैक्टिव सत्र।

ESC

विश्व का पहला OptoSAR सैटेलाइट मिशन 'दृष्टि' प्रक्षेपित किया गया

भारतीय स्पेस स्टार्टअप गैलेक्सीआई (GalaxEye) द्वारा विकसित यह मिशन स्पेसएक्स के फाल्कन 9 रॉकेट से प्रक्षेपित किया गया। यह मिशन भारत में निजी क्षेत्र द्वारा निर्मित सबसे बड़ा पृथ्वी अवलोकन (Earth Observation) सैटेलाइट है।

‘मिशन दृष्टि’ के बारे में

  • OptoSAR का उपयोग: यह एक ही प्लेटफॉर्म पर मल्टीस्पेक्ट्रल इमेजिंग (MSI) और सिंथेटिक अपर्चर रडार (SAR) को संयोजित करने वाला पहला मिशन है।
  • कक्षा: इस मिशन को सूर्य-तुल्यकालिक निम्न पृथ्वी कक्षा (Sun-synchronous LEO) में स्थापित किया गया है।
    • LEO में स्थापित सैटेलाइट्स लगभग 160 किलोमीटर से 2,000 किलोमीटर की ऊंचाई पर पृथ्वी की परिक्रमा करते हैं।
  • क्षमता: यह हर मौसम में और दिन-रात काम कर सकता है और तस्वीरें प्रदान कर सकता है।
    • यह अंतरिक्ष से सुदृढ़ निगरानी में मदद करेगा।
  • रिज़ॉल्यूशन: भारतीय निजी कंपनियों में सबसे अधिक है। अर्थात, उच्च गुणवत्ता की तस्वीरें उपलब्ध कराएगा। 

OptoSAR के बारे में

  • यह हार्डवेयर (मशीन/उपकरण) और सॉफ्टवेयर (प्रोग्राम) की एक पूरी प्रणाली है, जो मिलकर समन्वय में कार्य करेगी।
  • प्रयुक्त तकनीक: SyncFusion स्टैक।
  • यह मिशन पहले के उपग्रहों की निम्नलिखित कमियों को दूर करता है:
    • ऑप्टिकल सेंसर्स: ये स्पष्ट और समझने में आसान तस्वीरें देते हैं, लेकिन बादल और अंधेरे में कार्य नहीं कर पाते।
    • SAR (सिंथेटिक अपर्चर रडार): यह बादलों के पार निगरानी कर सकता है और दिन-रात, दोनों अवधियों में कार्य कर सकता है। हालांकि, इसकी तस्वीरें समझना थोड़ा मुश्किल होता है।
      • मिशन दृष्टि में उपर्युक्त दोनों की विशेषताएं शामिल हैं। 

भारतीय स्पेस स्टार्टअप्स की उपलब्धियां

  • अग्निकुल कॉस्मॉस: इसने विश्व का पहला 3-D प्रिंटेड रॉकेट इंजन बनाया।
  • स्काईरूट: इसने भारत में निजी क्षेत्र द्वारा निर्मित प्रथम रॉकेट का परीक्षण किया।
  • इन्स्पेसिटी (InspeCity): यह सैटेलाइट का सेवाकाल बढ़ाने की तकनीक विकसित करता है। साथ ही, यह अंतरिक्ष में ही सैटेलाइट की सर्विसिंग करने के लिए भारत का पहला पूरी तरह से एकीकृत प्लेटफॉर्म है।
Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED TERMS

3

InspeCity

An Indian space startup focusing on developing technologies to extend the lifespan of satellites and is establishing India's first fully integrated platform for in-space satellite servicing.

Skyroot

An Indian space startup that has successfully tested India's first privately developed rocket, marking a significant milestone for the country's burgeoning space sector.

Agnikul Cosmos

An Indian space startup renowned for developing the world's first 3-D printed rocket engine, showcasing advancements in private sector space technology in India.

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet