राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत शुरू किया गया राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) एक नई और महत्वाकांक्षी पहल है। इसका उद्देश्य बच्चों की स्वास्थ्य जांच करना और समय पर उपचार सेवाएं प्रदान करना है।
- इसमें बच्चों के जन्म से लेकर 18 वर्ष की आयु तक स्वास्थ्य जांच की जाती है। यह जांच 4 D’s के लिए की जाती है: जन्मजात विकार (Defects at birth), बीमारियां (Diseases), पोषक तत्वों की कमियां (Deficiencies), विकास में देरी (Developmental delays)।
RBSK दिशा-निर्देशों की मुख्य विशेषताएं
- 4Ds ढांचे का विस्तार: अब इसमें नई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं भी शामिल होंगी; जैसे गैर-संचारी रोग, मानसिक स्वास्थ्य विकार और व्यवहार से जुड़ी परेशानियां।
- स्वास्थ्य जांच में जीवन-चक्र आधारित दृष्टिकोण को बढ़ावा: इसमें बच्चे के विकास के हर चरण में लगातार स्वास्थ्य देखभाल पर जोर दिया गया है, न कि अलग-अलग समय पर अलग-अलग उपचार।
- अन्य विशेषताएं: रेफरल सिस्टम को सुदृढ़ बनाया गया है और उपचार की निरंतरता सुनिश्चित की गई है। डिजिटल हेल्थ कार्ड शुरू किए गए हैं। विभिन्न क्षेत्रकों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित की गई है, आदि।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के बारे में
- मंत्रालय: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय का एक प्रमुख (Flagship) कार्यक्रम।
- उद्देश्य: सभी लोगों को वहनीय, समान और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य-देखभाल सेवाएं उपलब्ध कराना, तथा राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली मजबूत करने में सहायता देना।
- योजना का प्रकार: केंद्र प्रायोजित योजना।
- NHM के उप-मिशन: राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (NRHM) और राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन (NUHM)।
अन्य संबंधित सुर्खियां
|