IMF के वर्किंग पेपर में डिजिटलीकरण के कारण भारतीय MSMEs में उत्पादकता में हुई वृद्धि को रेखांकित किया गया | Current Affairs | Vision IAS

Upgrade to Premium Today

Start Now
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

अपना ज्ञान परखें

आर्थिक अवधारणाओं में महारत हासिल करने और नवीनतम आर्थिक रुझानों के साथ अपडेट रहने के लिए गतिशील और इंटरैक्टिव सत्र।

ESC

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की इस रिपोर्ट में उन राज्यों के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSMEs) की उत्पादकता की तुलना की गई है जिन्होंने डिजिटलीकरण आधारित सुधारों को अपनाया है।

  • जिन राज्यों ने इन सुधारों को अधिक लागू किया, वहां कुल कारक उत्पादकता (Total Factor Productivity-TFP) उच्च दर्ज की गई।
    • कुल कारक उत्पादकता: कुल कारक उत्पादकता का अर्थ है कम संसाधनों से अधिक उत्पादन और आय सृजित करने की क्षमता। 

MSMEs का महत्व

  • आर्थिक महत्व: MSMEs का भारत के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में लगभग 30% और देश के विनिर्माण उत्पादन में लगभग 35% का योगदान है।
  • रोजगार सृजन: MSMEs देश में लगभग 60% रोजगार प्रदान करते हैं।
  • निर्यात को बढ़ावा: MSMEs भारत के कुल निर्यात में लगभग 45% योगदान करते है  (2023-24 में)।
  • ग्रामीण विकास: कृषि-आधारित और ग्रामीण MSMEs ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करते हैं। ये कृषि-प्रसंस्करण जैसे क्षेत्रकों में स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उत्पन्न करके मजबूरी में होने वाले पलायन को कम करते हैं। 
  • महिला सशक्तिकरण: महिलाओं द्वारा संचालित MSMEs लैंगिक समावेशी विकास को बढ़ावा देते हैं और महिलाओं को आर्थिक व सामाजिक रूप से आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करते हैं।

MSMEs को बढ़ावा देने हेतु सरकारी पहलें

  • पीएम विश्वकर्मा योजना: इसका उद्देश्य कारीगरों और शिल्पकारों के उत्पादों और सेवाओं की गुणवत्ता और बाजार तक पहुंच बढ़ाना तथा उन्हें घरेलू और वैश्विक मूल्य श्रृंखलाओं के साथ एकीकृत करना है।
  • प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP): इसका उद्देश्य गैर-कृषि क्षेत्रकों में सूक्ष्म उद्यमों की स्थापना के माध्यम से रोजगार के अवसर उत्पन्न करना है।
  • पारंपरिक उद्योगों के उन्‍नयन एवं पुनर्निर्माण के लिए कोष की योजना (SFURTI): इसका उद्देश्य पारंपरिक कारीगरों को समूहों या क्लस्टरों में संगठित करना है।
  • सूक्ष्म और लघु उद्यमों के लिए सार्वजनिक खरीद नीति: इस नीति के तहत केंद्र सरकार के मंत्रालयों और केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों (CPSEs) को अपनी वार्षिक खरीद का कम से कम 25% हिस्सा सूक्ष्म और लघु उद्यमों (MSEs) से खरीदना अनिवार्य किया गया है।
Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED TERMS

3

सार्वजनिक खरीद नीति (सूक्ष्म और लघु उद्यमों के लिए)

यह नीति केंद्र सरकार के मंत्रालयों और केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों (CPSEs) को अपनी वार्षिक खरीद का एक न्यूनतम प्रतिशत (आमतौर पर 25%) सूक्ष्म और लघु उद्यमों (MSEs) से अनिवार्य करती है, ताकि इन उद्यमों को बढ़ावा मिल सके।

पारंपरिक उद्योगों के उन्‍नयन एवं पुनर्निर्माण के लिए कोष की योजना (SFURTI)

यह योजना पारंपरिक उद्योगों और कारीगरों को क्लस्टर (समूह) दृष्टिकोण के माध्यम से संगठित करके उनकी प्रतिस्पर्धात्मकता और स्थिरता को बढ़ाती है।

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP)

यह एक ऋण-संबद्धता योजना है जिसका उद्देश्य गैर-कृषि क्षेत्रों में सूक्ष्म उद्यमों की स्थापना के माध्यम से रोजगार के अवसर पैदा करना है।

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet