केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने FEMA के तहत 10% तक चीन की हिस्सेदारी वाली विदेशी कंपनियों के लिए FDI नियमों में ढील को अधिसूचित किया | Current Affairs | Vision IAS

Upgrade to Premium Today

Start Now
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

अपना ज्ञान परखें

आर्थिक अवधारणाओं में महारत हासिल करने और नवीनतम आर्थिक रुझानों के साथ अपडेट रहने के लिए गतिशील और इंटरैक्टिव सत्र।

ESC

In Summary

  • प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) नियमों के तहत 10% तक चीनी शेयरधारिता वाली विदेशी संस्थाएं स्वचालित मार्ग के माध्यम से भारत में निवेश कर सकती हैं।
  • निजी बीमा कंपनियों और मध्यस्थों में स्वचालित मार्ग के माध्यम से 100% प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की अनुमति है, जबकि एलआईसी के निवेश की सीमा 20% निर्धारित की गई है।
  • भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) को एफईएमए, 1999 द्वारा विनियमित किया जाता है, जिसका प्रशासन आरबीआई द्वारा किया जाता है, और इसमें प्रवेश स्वचालित या सरकारी अनुमोदन मार्गों के माध्यम से होता है।

In Summary

इस अधिसूचना के बाद अब ऐसी विदेशी कंपनियां जिनमें चीनी हिस्सेदारी 10% तक है, वे भारत में स्वचालित मार्ग (ऑटोमेटिक रूट) के तहत निवेश कर सकती हैं। यानी सरकार की पहले से स्वीकृति की जरूरत नहीं होगी। 

  • वर्ष 2020 में, भारत ने उन देशों से आने वाले प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) पर अंकुश लगा दिया था जिनके साथ वह भूमि सीमा साझा करता है।

FDI नियमों में किए गए अन्य बदलाव:

  • बीमा क्षेत्रक में 100% FDI: निजी क्षेत्र की बीमा कंपनियों और मध्यवर्तियों (जैसे ब्रोकरों में) को सरकार की पूर्व स्वीकृति के बिना (स्वचालित मार्ग) 100% FDI की अनुमति है।
    • हालांकि, भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) में विदेशी निवेश की ऊपरी सीमा अभी भी 20% ही रहेगी।
  • ये परिवर्तन आधिकारिक तौर पर विदेशी मुद्रा प्रबंधन (द्वितीय संशोधन) नियम, 2026 के द्वारा लागू किए गए थे।
  • महत्व: भारत में विदेशी निवेश बढ़ेगा, व्यापार करना आसान होगा, अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी, आदि। ।

भारत में FDI के लिए विनियामक ढांचा

  • FDI को विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA), 1999 के माध्यम से विनियमित किया जाता है।
  • प्रशासन: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा।
  • नोडल निकाय: केंद्रीय वित्त मंत्रालय के तहत प्रवर्तन निदेशालय (ED)
  • फेमा (FEMA) का उद्देश्य:
    • विदेशी मुद्रा कानूनों को विनियमित और अद्यतन करना।
    • विदेशी व्यापार, भुगतान और विदेशी निवेश को सुविधाजनक बनाना।
    • सरकारी नीति के तहत भारत में एक स्थिर विदेशी मुद्रा बाजार का विकास और रखरखाव करना।

भारत में FDI के लिए प्रवेश मार्ग:

  • स्वचालित मार्ग (Automatic Route): इसमें सरकार की पूर्व-स्वीकृति की आवश्यकता नहीं होती है।
  • सरकारी मार्ग (Government Route): इस मार्ग के तहत निवेश करने से पहले सरकार की स्वीकृति लेनी पड़ती है।  
Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED TERMS

3

सरकारी मार्ग (Government Route)

FDI निवेश के लिए एक प्रक्रिया जिसमें सरकार से पूर्व अनुमोदन की आवश्यकता होती है। यह स्वचालित मार्ग के विपरीत है।

प्रवर्तन निदेशालय (ED)

यह भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के तहत एक कानून प्रवर्तन एजेंसी है, जो आर्थिक कानूनों को लागू करने और आर्थिक अपराधों से निपटने के लिए जिम्मेदार है। यह विशेष रूप से धन शोधन निवारण अधिनियम (Prevention of Money Laundering Act) और विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (Foreign Exchange Management Act) जैसे कानूनों के तहत काम करता है।

विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA), 1999

FEMA is an act to consolidate and amend the law relating to foreign exchange with the objective of facilitating foreign trade and payment and for promoting the orderly development and maintenance of the foreign exchange market in India.

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet