ताडोबा-अंधारी टाइगर रिजर्व (TATR) | Current Affairs | Vision IAS

Upgrade to Premium Today

Start Now
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

अपना ज्ञान परखें

आर्थिक अवधारणाओं में महारत हासिल करने और नवीनतम आर्थिक रुझानों के साथ अपडेट रहने के लिए गतिशील और इंटरैक्टिव सत्र।

ESC

ताडोबा-अंधारी टाइगर रिजर्व (TATR) स्थानीय समुदायों की आर्थिक जरूरतों के साथ वन्यजीव संरक्षण को संतुलित करने के लिए एक मॉडल के रूप में कार्य करता है। 

  • TATR ने ग्रामीणों और जानवरों के बीच सह-अस्तित्व को मजबूत करके यह उपलब्धि हासिल की है।
  • स्थानीय ग्रामीणों को पर्यटन अर्थव्यवस्था और राजस्व साझाकरण से लाभ होता है। यह रिजर्व मूल्यवर्धित वनोपज संग्रह में मदद करता है और शून्य-अपशिष्ट सुनिश्चित करने में निवेश करता है। 

ताडोबा-अंधारी टाइगर रिजर्व के बारे में:

  • अवस्थिति: यह दक्कन प्रायद्वीप के मध्य पठारी प्रांत में महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में स्थित है। 
  • वनस्पतिजगत: सागौन, बीजा, धौड़ा, हल्द, सलई, सेमल और तेंदू के साथ दक्षिणी उष्णकटिबंधीय शुष्क पर्णपाती वन। 
  • प्राणीजगत: बाघ, तेंदुआ, स्लॉथ बियर, जंगली कुत्ता, गौर आदि। 
  • नदी: अंधारी नदी। 

सालवीन नदी में खतरनाक स्तर का आर्सेनिक संदूषण पाया गया है।

सालवीन नदी के बारे में:

  • इसे चीन में नु और म्यांमार में थानल्विन के नाम से भी जाना जाता है। यह मेकांग नदी के बाद दक्षिण-पूर्व एशिया की दूसरी सबसे लंबी नदी है।
  • यह दक्षिण-पूर्व एशिया में बिना बांध वाला सबसे लंबा जलमार्ग है।
  • उद्गम: तिब्बती पठार पर स्थित तांगुला पर्वत।
  • मुहाना: अंडमान सागर में स्थित मर्तबान की खाड़ी।
  • बेसिन: चीन (53%), म्यांमार (42%) और थाईलैंड (5%)।
  • सहायक नदियाँ: मोई, पांग, तेंग, पॉन, हका और हसिम।

उच्चतम न्यायालय ने पूर्व न्यायमूर्ति एस. रवींद्र भट की अध्यक्षता वाली एक उच्चाधिकार प्राप्त समिति को निर्देश दिया कि वह अपने अध्ययन क्षेत्र को केवल खुले-जेल सुधार गृहों को सुव्यवस्थित करने तक सीमित न रखे, बल्कि इससे आगे भी विस्तार करे। 

  • पैनल को अब सुरक्षा आवश्यकताओं को बनाए रखते हुए पूरे भारत में जेलों को दिव्यांग-अनुकूल बनाने की योजना तैयार करने का कार्य सौंपा गया है। 
  • न्यायालय ने मानवीय और अधिकार-आधारित दृष्टिकोण पर जोर दिया। न्यायालय के अनुसार, यह सुनिश्चित करना होगा कि कारावास के दौरान अनुच्छेद 14 (समानता का अधिकार) और अनुच्छेद 21 (गरिमा के साथ जीने का अधिकार) का हनन न हो। 

उच्चतम न्यायालय का निर्देश:

  • समिति को निम्नलिखित के लिए एक खाका तैयार करने का कार्य सौंपा गया है: 
    • आवागमन में सुविधा: रैंप, सुलभ शौचालय और स्पर्शनीय फर्श। 
    • सहायक तकनीक: हियरिंग एड, व्हीलचेयर और ब्रेल सामग्री का प्रावधान। 
    • चिकित्सा देखभाल: विशेष मानसिक स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं और शारीरिक उपचार की सुविधा उपलब्ध कराना।

"स्पॉटलाइट ऑन द टॉप 25 मीथेन प्ल्यूम्स इन 2025: लैंडफिल्स" रिपोर्ट में भारत के दो अपशिष्ट स्थलों को विश्व स्तर पर शीर्ष मीथेन उत्सर्जकों में सूचीबद्ध किया गया है। यह रिपोर्ट यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया (UCLA) द्वारा जारी की गई है।  

  • इन स्थलों में तेलंगाना के सिकंदराबाद और महाराष्ट्र के मुंबई में स्थित अपशिष्ट केंद्र शामिल हैं। ये केंद्र प्रति घंटे 4.9 टन मीथेन का उत्सर्जन करते हैं। 

मीथेन के बारे में:

  • यह शक्तिशाली ग्रीनहाउस गैस है। कार्बन डाइऑक्साइड के बाद यह ग्लोबल वार्मिंग का दूसरा सबसे बड़ा कारण है।
  • हालांकि, मीथेन कार्बन डाइऑक्साइड की तुलना में पृथ्वी के वायुमंडल में कम समय तक रहती है, इसके बावजूद, यह ऊष्मा को अवरुद्ध रखने में कहीं अधिक शक्तिशाली है। 
Tags:

भारतीय रिजर्व बैंक ने भुगतान और निपटान प्रणाली (PSS) अधिनियम, 2007 के तहत 'डिजिटल भुगतान ई-मैंडेट फ्रेमवर्क, 2026' जारी किया है। 

  • ई-मैंडेट एक डिजिटल स्थायी निर्देश है जो आवर्ती भुगतानों (रेकरिंग पेमेंट्स) के लिए बैंक खाते से स्वतः डेबिट को अधिकृत करता है। यह प्रक्रिया निर्बाध और स्वतः लेनदेन की सुविधा प्रदान करती है। 

ई-मैंडेट फ्रेमवर्क के बारे में:

  • ई-मैंडेट के लिए एक बार रजिस्ट्रेशन करना होता है, जिसमें अतिरिक्त प्रमाणीकरण (AFA – Additional Factor of Authentication) का सत्यापन जरूरी होता है।
  • प्रत्येक ई-मैंडेट में उसकी वैधता अवधि का उल्लेख करना अनिवार्य है। ग्राहक द्वारा इसे किसी भी समय संशोधित या वापस लिया जा सकता है। 
  • 15,000 रुपये प्रति लेनदेन तक के सभी आवर्ती लेनदेन बिना AFA के अधिकृत किए जा सकते हैं।

भारत सरकार के उर्वरक विभाग ने उर्वरक क्षेत्रक को अधिशेष अमोनिया की बिक्री को सीमित करने वाली एक एडवाइजरी जारी की है। 

  • यह दवा उद्योग को प्रभावित कर सकता है, क्योंकि दवा उद्योग दवाओं और सक्रिय औषध सामग्री (Active Pharmaceutical Ingredients: APIs) के उत्पादन के लिए अमोनिया पर निर्भर करता है। 

अमोनिया के बारे में:

  • उत्पादन प्रक्रिया: हैबर-बॉश प्रक्रिया के माध्यम से उत्पादित किया जाता है। इसमें हाइड्रोजन और नाइट्रोजन को संयोजित किया जाता है। 
  • प्रमुख उपयोग: लगभग 70% अमोनिया का उपयोग उर्वरकों में किया जाता है। शेष का उपयोग प्लास्टिक, विस्फोटक और सिंथेटिक फाइबर सहित औद्योगिक क्षेत्रों में किया जाता है।
  • वैश्विक उत्पादन: चीन सबसे बड़ा उत्पादक ( लगभग 30%) है। इसके बाद अमेरिका, यूरोपीय संघ, भारत आदि हैं।

नासा के क्यूरियोसिटी रोवर ने मंगल ग्रह पर ऐसे जैविक अणुओं का पता लगाया है जो पहले कभी नहीं देखे गए थे। इनमें वे रसायन शामिल हैं जिन्हें जीवन का निर्माण खंड माना जाता है।

  • ये अणु महत्वपूर्ण हैं क्योंकि वे DNA और RNA के पूर्वगामी हैं। 

क्यूरियोसिटी रोवर के बारे में:

  • यह नासा के मार्स साइंस लेबोरेटरी मिशन का हिस्सा है। इसे 2011 में प्रक्षेपित किया गया था।
  • उद्देश्य: यह अध्ययन करना कि क्या मंगल ग्रह पर सूक्ष्मजीव नामक लघु जीवन रूपों को सहारा देने के लिए अनुकूल पर्यावरणीय दशाएँ मौजूद हैं।
  • क्यूरियोसिटी गेल क्रेटर का अन्वेषण कर रहा है। यह ऑनबोर्ड विश्लेषण के लिए चट्टान, मृदा और हवा के नमूने प्राप्त करता है। 

रक्षा मंत्रालय ने T-72/T-90 टैंकों के लिए ट्रॉल असेंबली की खरीद हेतु भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) और इलेक्ट्रो न्यूमैटिक्स एंड हाइड्रोलिक्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड के साथ अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए हैं।

ट्रॉल असेंबली के बारे में:

  • यह T-72 और T-90 जैसे युद्धक टैंकों पर बारूदी सुरंग हटाने वाला एक उपकरण है। इसका उपयोग सुरक्षित रूप से बारूदी सुरंगों के क्षेत्रों को भेदने के लिए किया जाता है।

टैंकों के बारे में: 

  • T-72 (अजेय): पूर्व-सोवियत संघ का मुख्य युद्धक टैंक है जिसे 1973 में सेवा में शामिल किया गया था। इसकी लगभग 25,000 इकाइयाँ बनाई गईं थीं।
    • T-72 में एक NBC (परमाणु, जैविक, रासायनिक) सुरक्षा प्रणाली है। इसे जलमग्न नदी पार करने सहित गहरे जल में संचालित करने के लिए विकसित किया गया है।
  • T-90: यह रूसी मुख्य युद्धक टैंक है, जो T-72 का एक आधुनिक संस्करण है। इसने 1992 में सेवा शुरू की थी।
  • भारत T-90 का सबसे बड़ा उपयोगकर्ता है। यहाँ इसके “भीष्म” संस्करण का उपयोग होता है। 

22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस मनाया गया। वर्ष 2026 की थीम 'आवर पॉवर आवर प्लेनेट' है, जो नवीकरणीय ऊर्जा पर केंद्रित है।

पृथ्वी दिवस के बारे में:

  • प्रत्येक वर्ष 22 अप्रैल को मनाया जाने वाला यह दिवस 1970 में आधुनिक पर्यावरण आंदोलन के जन्म की वर्षगांठ का प्रतीक है। 
  • इतिहास:
    • पहला पृथ्वी दिवस (22 अप्रैल, 1970): यह अमेरिका में संधारणीय परिवर्तन की मांग करने वाले एक देशव्यापी जन विरोध के रूप में शुरू हुआ था। 
      • इसके कारण अमेरिकी पर्यावरण संरक्षण एजेंसी का गठन हुआ और स्वच्छ वायु अधिनियम बनाया गया।
    • वैश्विक स्तर पर (1990): दुनिया भर में पर्यावरण आंदोलन को व्यापक बनाने, लोगों को इसके बारे में शिक्षित करने और सक्रिय करने के लिए 1990 में इसका अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार हुआ। 

वैश्विक आपूर्ति संकट के बीच भारत में आयातित पाम ऑयल की मांग बढ़ सकती है। 

  • भारत विश्व में पाम ऑयल का सबसे बड़ा आयातक है।

पाम ऑयल के बारे में:

  • पाम ऑयल अफ्रीकन ऑयल-पाम के पेड़ (एलेइस गिनीएन्सिस) के फल से प्राप्त होता है। 
  • प्रकार:
    • क्रूड पाम ऑयल (फलों के गूदे से अर्क): यह मुख्य रूप से खाना पकाने के लिए उपयोग किया जाता है।
    • पाम कर्नल ऑयल (बीज से अर्क): इसका उपयोग गैर-खाद्य उद्देश्यों (सौंदर्य प्रसाधन, फार्मास्यूटिकल्स आदि) के लिए किया जाता है।
  • खेती: 
    • ऑयल पाम अफ्रीका की स्थानिक प्रजाति है। 
    • वर्तमान में, इंडोनेशिया और मलेशिया की वैश्विक आपूर्ति में 85% से अधिक की हिस्सेदारी है।
    • भारत में आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और केरल प्रमुख ऑयल-पाम उत्पादक राज्य हैं। कुल उत्पादन में इनकी हिस्सेदारी 98% है। 
    • भारतीय ऑयल पाम पहलों में राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन - ऑयल पाम आदि शामिल हैं। 
Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED TERMS

3

वनोपज

वन से प्राप्त होने वाले उत्पाद, जो न केवल लकड़ी बल्कि गैर-लकड़ी उत्पाद जैसे औषधीय पौधे, फल, गोंद आदि भी शामिल करते हैं। TATR में मूल्यवर्धित वनोपज संग्रह को बढ़ावा दिया जाता है।

दक्षिणी उष्णकटिबंधीय शुष्क पर्णपाती वन

एक प्रकार का वनस्पति क्षेत्र जहाँ गर्मी के मौसम में पेड़ अपनी पत्तियाँ गिरा देते हैं। ताडोबा-अंधारी टाइगर रिजर्व (TATR) में सागौन, बीजा, धौड़ा, हल्द, सलई, सेमल और तेंदू जैसे वृक्ष पाए जाते हैं।

दक्कन प्रायद्वीप के मध्य पठारी प्रांत

भारत के प्रायद्वीपीय भाग के मध्य में स्थित एक भौगोलिक क्षेत्र, जो महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले जैसे क्षेत्रों को समाहित करता है और यहाँ की वनस्पति और जीव-जंतुओं को प्रभावित करता है।

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet