सरकार ने चीनी (शुगर) उद्योग में सुधारों के जरिए इथेनॉल उत्पादन को बढ़ावा देने की दिशा में कई कदम उठाए हैं | Current Affairs | Vision IAS

Upgrade to Premium Today

Start Now
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

अपना ज्ञान परखें

आर्थिक अवधारणाओं में महारत हासिल करने और नवीनतम आर्थिक रुझानों के साथ अपडेट रहने के लिए गतिशील और इंटरैक्टिव सत्र।

ESC

In Summary

  • गन्ना (नियंत्रण) आदेश 2026 का मसौदा 1966 के आदेश का स्थान लेता है, जो चीनी क्षेत्र के नियमों का आधुनिकीकरण करता है और इसमें इथेनॉल उत्पादन को शामिल करता है।
  • एफआरपी का भुगतान 14 दिनों के भीतर समय पर करना अनिवार्य है, और देरी होने पर 15% वार्षिक ब्याज का जुर्माना लगेगा।
  • खांडसारी चीनी को एफआरपी और अनिवार्य लाइसेंसिंग के दायरे में लाया गया है; एफआरपी को सीएसीपी की सिफारिशों के आधार पर केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित किया जाता है।

In Summary

हाल ही में, केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने गन्ना (नियंत्रण) आदेश 2026 का मसौदा जारी किया।

  • इसका उद्देश्य गन्ना नियंत्रण आदेश, 1966 को प्रतिस्थापित करना और चीनी उद्योग से संबंधित नियमों का आधुनिकीकरण करना है।

गन्ना (नियंत्रण) आदेश 2026 के मसौदा के प्रमुख प्रावधान

  • इथेनॉल के लिए प्रावधान:
    • मसौदे में चीनी मिल की परिभाषा का विस्तार किया गया है, जिसमें गन्ने के रस, सिरप, चीनी, और शीरे (molasses) से इथेनॉल उत्पादन को शामिल किया गया है।
    • केवल इथेनॉल उत्पादन के लिए स्थापित इकाइयों को 2 करोड़ रुपये की परफॉर्मेंस बैंक गारंटी जमा करने की अनिवार्यता से छूट दी गई है।
    • रूपांतरण दर (Conversion Rate) के लिए फॉर्मूला: अब 600 लीटर इथेनॉल को 1 टन चीनी उत्पादन के बराबर माना जाएगा।
  • उचित और लाभकारी मूल्य (FRP) का समय पर भुगतान:
    • चीनी मिलों को गन्ना आपूर्ति के 14 दिनों के भीतर किसानों और सहकारी समितियों को भुगतान करना होगा।
    • ऐसा करने में विफल रहने पर विलंब की अवधि के लिए 15% प्रतिवर्ष की दर से ब्याज का भुगतान करना होगा।
  • खांडसारी चीनी का विनियमन: इसे उचित और लाभकारी मूल्य (FRP) व्यवस्था के तहत लाया गया है और लाइसेंस लेना अनिवार्य किया गया है। 

उचित और लाभकारी मूल्य (FRP) के बारे में

  • यह वह मूल्य है जिसे केंद्र सरकार घोषित करती है, जिस पर चीनी मिलों को किसानों से गन्ना खरीदना अनिवार्य होता है।
  • यह उत्पादन लागत, वैकल्पिक फसलों से आय, गन्ना से चीनी प्राप्ति दर, उप-उत्पादों का मूल्य, उपभोक्ताओं की क्षमता और किसानों के उचित लाभ को ध्यान में रखकर तय किया जाता है।
  • यह मूल्य कृषि लागत एवं मूल्य आयोग (CACP) की सिफारिशों के आधार पर तय होता है और आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति द्वारा अनुमोदित किया जाता है।
  • कुछ राज्य (उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड) अपना स्वयं का राज्य परामर्शित मूल्य (State Advised Price: SAP) निर्धारित करते हैं, जो आमतौर पर उचित और लाभकारी मूल्य से अधिक होता है।

भारत में चीनी उद्योग की स्थिति

  • भारत, विश्व में चीनी का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश है। प्रथम स्थान पर ब्राजील है। 
  • गन्ना उत्पादक प्रमुख राज्य: उत्तर प्रदेश (सबसे बड़ा), उसके बाद महाराष्ट्र और कर्नाटक।
Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED TERMS

3

खांडसारी चीनी

यह एक प्रकार की चीनी है जो एक सरल, पारंपरिक प्रक्रिया का उपयोग करके गन्ने से बनाई जाती है। इसे अब FRP व्यवस्था के तहत लाया गया है और इसके उत्पादन के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य है।

राज्य परामर्शित मूल्य (State Advised Price: SAP)

कुछ राज्य सरकारें, जैसे उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड, अपने गन्ना किसानों के लिए एक परामर्शित मूल्य तय करती हैं, जो अक्सर केंद्र सरकार द्वारा घोषित FRP से अधिक होता है।

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति

यह भारत सरकार की एक समिति है, जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री करते हैं। यह विभिन्न आर्थिक मामलों से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णयों को मंजूरी देती है, जिसमें निवेश प्रस्ताव भी शामिल हैं।

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet