केंद्र सरकार ने 'ऑनलाइन गेमिंग (संवर्धन और विनियमन) नियम 2026'' अधिसूचित किए | Current Affairs | Vision IAS

Upgrade to Premium Today

Start Now
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

अपना ज्ञान परखें

आर्थिक अवधारणाओं में महारत हासिल करने और नवीनतम आर्थिक रुझानों के साथ अपडेट रहने के लिए गतिशील और इंटरैक्टिव सत्र।

ESC

ये नियम केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने तैयार किए हैं। ये नियम, 'ऑनलाइन गेमिंग (संवर्धन और विनियमन) (PROG) अधिनियम, 2025' के क्रियान्वयन का ढांचा प्रदान करते हैं।

नियमों के मुख्य प्रावधान:

  • भारतीय ऑनलाइन गेमिंग प्राधिकरण: इसे MeitY के एक संलग्न कार्यालय के रूप में गठित किया गया है।
  • प्रधान कार्यालय: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCT) दिल्ली में।
  • संरचना: छह सदस्यीय। इसकी अध्यक्षता MeitY के अपर (एडिशनल) सचिव करेंगे।
  • कार्य: शिकायतों की जांच करना, अनुपालन आदेश जारी करना और ऑनलाइन मनी गेम्स की सूची प्रकाशित करना
  • ऑनलाइन गेम्स का निर्धारण: ये नियम यह तय करने के लिए एक परीक्षण निर्धारित करते हैं कि कोई ऑनलाइन गेम “ऑनलाइन मनी गेम” है या नहीं।
    • उदाहरण के लिए: क्या उस गेम में शुल्क का भुगतान करना होता है, और क्या उसमें पैसे जीतने की उम्मीद होती है—इन आधारों पर इसका वर्गीकरण किया जाता है।
  • ऑनलाइन गेम्स का पंजीकरण: सभी ऑनलाइन गेम्स के लिए पंजीकरण अनिवार्य नहीं है। यह केवल उन गेम्स के लिए अनिवार्य है जिन्हें उनके जोखिम, स्केल, लेन-देन, मूल स्रोत  के आधार पर अधिसूचित किया गया हो। सभी ई-स्पोर्ट्स के लिए भी पंजीकरण अनिवार्य है।
  • उपयोग करने वालों के लिए सुरक्षा उपाय: ये ऐसे तकनीकी, प्रक्रियात्मक, परिचालन, व्यावहारिक या सिस्टम से जुड़े उपाय करते हैं, जिन्हें इसकी ओर आकर्षित होने वालों (खासकर बच्चों) की सुरक्षा के लिए लागू किया जाता है।
  • दो-स्तरीय शिकायत निवारण तंत्र: पीड़ित उपयोगकर्ता आंतरिक शिकायत निवारण प्रणाली (सेवा प्रदाताओं द्वारा स्थापित) में अपील कर सकते हैं।
    • इसके बाद अपीलीय प्राधिकरण (सचिव, MeitY) के समक्ष अपील की जा सकती है। प्रत्येक स्तर पर शिकायतों को 30 दिनों के भीतर दूर करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
  • दंड और प्रवर्तन: शिकायत प्राप्त होने के बाद कार्यवाही मुख्यतः डिजिटल माध्यम से की जाती है (जब तक कि शारीरिक उपस्थिति आवश्यक न हो)। साथ ही, इस प्रक्रिया को 90 दिनों के भीतर पूरा करना अनिवार्य है।

ऑनलाइन गेमिंग (संवर्धन और विनियमन) अधिनियम, 2025 के बारे में

  • यह कानून हानिकारक ऑनलाइन मनी गेमिंग पर रोक लगाने और उपयोगकर्ताओं को प्रलोभन वाले गेमिंग प्लेटफॉर्मों से वित्तीय, मानसिक और सामाजिक नुकसान से बचाने के लिए बनाया गया है।
  • यह ई-स्पोर्ट्स और ऑनलाइन सोशल गेम्स के लिए एक सुरक्षित और विकास-उन्मुख वातावरण तैयार करता है।
  • यह भारत को वैश्विक गेमिंग और नवाचार केंद्र बनाने के लक्ष्य के साथ-साथ समाज को जोखिमों से बचाने पर भी ध्यान देता है।
Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED TERMS

3

दो-स्तरीय शिकायत निवारण तंत्र

A two-tiered system for addressing user grievances, involving an internal grievance redressal system by service providers, followed by an appeal to an appellate authority (Secretary, MeitY).

ई-स्पोर्ट्स

Esports refers to competitive video gaming, often organized as professional tournaments and leagues, which this regulation mandates for registration.

ऑनलाइन मनी गेम्स

Online games that involve payment of stakes and the potential to win money, as determined by specific criteria such as the payment of fees and the expectation of winning money.

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet