एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट (AIU) ने भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (AFI) को 'श्रेणी B' से 'श्रेणी A' में डाउनग्रेड किया | Current Affairs | Vision IAS

Upgrade to Premium Today

Start Now
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

अपना ज्ञान परखें

आर्थिक अवधारणाओं में महारत हासिल करने और नवीनतम आर्थिक रुझानों के साथ अपडेट रहने के लिए गतिशील और इंटरैक्टिव सत्र।

ESC

एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट (AIU) मोनाको स्थित एक अंतरराष्ट्रीय शासी निकाय है। यह ट्रैक और फील्ड एथलेटिक्स, रेस वॉकिंग, रोड, क्रॉस कंट्री, माउंटेन, ट्रेल और अल्ट्रा रनिंग के लिए उत्तरदायी है। यह संगठन वर्ल्ड एथलेटिक्स से पूरी तरह स्वतंत्र रूप से कार्य करता है। 

  • श्रेणी में गिरावट या डाउनग्रेड होने से भारतीय एथलीटों में डोपिंग के “बहुत अधिक” जोखिम को लेकर गंभीर चिंताएं उत्पन्न हो गई हैं।
  • भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (AFI) को श्रेणी A में रखने का अर्थ है कि एथलीटों को अब अधिक सख्त डोपिंग-रोधी नियमों का पालन करना होगा।
    • भारतीय एथलेटिक्स महासंघ, भारत में एथलेटिक्स को संचालित और प्रबंधित करने वाली सर्वोच्च संस्था है।
    • यह राष्ट्रीय चैंपियनशिप आयोजित करता है, भारतीय एथलेटिक्स के राष्ट्रीय कैंप के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देता है और अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतिस्पर्धाओं के लिए टीम का चयन करता है। 

डोपिंग के बारे में

  • परिचय: डोपिंग का अर्थ खेल प्रतिस्पर्धाओं में दूसरों पर बढ़त पाने के लिए कृत्रिम और प्रायः अवैध पदार्थों का सेवन करना है।
    • उदाहरण के लिए: एनाबॉलिक स्टेरॉयड, मानव विकास हार्मोन (HGH), उत्तेजक पदार्थ और मूत्रवर्धक दवाइयां। 
  • भारत में स्थिति: भारत में डोपिंग उल्लंघन के 2022 में 48 मामले (दूसरा स्थान), 2023 में 63  मामले (दूसरा स्थान) और 2024 में 71 मामले (पहला स्थान) दर्ज किए गए।
    • भारत का डोपिंग 'पॉजिटिविटी अनुपात’ 3.6% है (7,113 नमूनों में से 260 डोपिंग पॉजिटिव मामले)। यह विश्व में सर्वाधिक अनुपातों में शामिल है। 
  • डोपिंग के लिए जिम्मेदार कारक: अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव; मेडल जीतने पर मिलने वाली बड़ी राशि; डोपिंग परीक्षण और निगरानी व्यवस्था कमजोर होना, आदि।

डोपिंग से जुड़ी चिंताएं

  • "किसी भी कीमत पर पदक जीतने" की मानसिकता: डोपिंग खेलों की उस मूल भावना को कमजोर करती है, जो निष्पक्षता, सत्यनिष्ठा और सभी के लिए समान अवसर पर आधारित होती है।
  • स्वास्थ्य बनाम प्रदर्शन: प्रदर्शन बढ़ाने वाली दवाओं (PEDs) के उपयोग से खिलाड़ियों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर अल्पकालिक और दीर्घकालिक प्रभाव पड़ सकते हैं।
  • असमानता और पहुंच: डोपिंग से असमानता बढ़ती है क्योंकि अत्याधुनिक दवाओं और उन्हें छिपाने की तकनीकों तक सभी की समान पहुंच नहीं होती।
  • अन्य चिंताएं: खिलाड़ियों और देश की प्रतिष्ठा धूमिल होना, वित्तीय नुकसान, आदि।

डोपिंग रोकने के लिए की गई पहलें

  • राष्ट्रीय डोपिंग-रोधी अधिनियम, 2022: यह भारत में डोपिंग मुक्त खेलों के लिए एक वैधानिक ढांचा प्रदान करता है।
    • राष्ट्रीय डोपिंग रोधी (संशोधन) अधिनियम, 2025 ने विनियामक ढांचे को और मजबूत किया है।
  • राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (NADA): इसे 2005 में केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के तहत सोसाइटी पंजीकरण अधिनियम, 1860 के तहत एक पंजीकृत सोसाइटी के रूप में स्थापित किया गया था।
  • NIDAMS (NADA इंडिया डेटा प्रशासन और प्रबंधन प्रणाली) पोर्टल:  यह पोर्टल डोपिंग परीक्षण, शिक्षा और जागरूकता जैसी डोपिंग-रोधी गतिविधियों की योजना और प्रबंधन को डिजिटल रूप देगा। 
  • विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (WADA): यह 1999 में स्थापित एक स्वतंत्र अंतरराष्ट्रीय संगठन है। यह विश्व डोपिंग रोधी संहिता और ‘वार्षिक निषिद्ध सूची’ प्रकाशित करती है।
Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED TERMS

3

विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (WADA)

यह एक अंतरराष्ट्रीय स्वतंत्र एजेंसी है जो डोपिंग-मुक्त खेल के लिए वैज्ञानिक, शैक्षिक और कानूनी गतिविधियों का समन्वय करती है। WADA डोपिंग विरोधी नियमों का विश्व कोड स्थापित करती है और डोपिंग परीक्षणों की निगरानी करती है।

NIDAMS (NADA इंडिया डेटा प्रशासन और प्रबंधन प्रणाली) पोर्टल

एक डिजिटल प्लेटफॉर्म जिसका उपयोग डोपिंग परीक्षण, शिक्षा और जागरूकता जैसी डोपिंग-रोधी गतिविधियों की योजना और प्रबंधन को सुव्यवस्थित करने के लिए किया जाता है।

राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (NADA)

केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के तहत 2005 में स्थापित एक पंजीकृत सोसाइटी, जिसका कार्य भारत में डोपिंग रोधी गतिविधियों की योजना बनाना, कार्यान्वयन करना और निगरानी करना है।

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet