सूचना युद्ध, आधुनिक युग में युद्ध के बदलते स्वरूप का प्रमुख प्रतीक बन गया है | Current Affairs | Vision IAS

Upgrade to Premium Today

Start Now
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

अपना ज्ञान परखें

आर्थिक अवधारणाओं में महारत हासिल करने और नवीनतम आर्थिक रुझानों के साथ अपडेट रहने के लिए गतिशील और इंटरैक्टिव सत्र।

ESC

सूचना युद्ध (Information Warfare) तेजी से वायु, थल और जल के अलावा युद्ध के चौथे आयाम के रूप में उभर रहा है। भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' से लेकर वर्तमान में जारी अमेरिका-ईरान युद्ध तक इसके उदाहरण देखे जा सकते हैं।

सूचना युद्ध के बारे में

  • परिभाषा: सूचना युद्ध वह प्रक्रिया है जिसमें किसी प्रतिद्वंद्वी पर बढ़त हासिल करने के लिए जानकारी का संग्रहप्रसारसंशोधन, व्यवधान, हस्तक्षेप, भ्रष्ट करना और क्षति पहुँचाना शामिल होता है।
  • इसमें डिजिटल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों के माध्यम से जनमत, राजनीतिक विमर्श और सामाजिक मानदंडों में हेरफेर करने और उन्हें प्रभावित करने के लिए विभिन्न रणनीतियों और तकनीकों का उपयोग किया जाता है।
  • उपयोग की जाने वाली रणनीतियां
    • दुष्प्रचार: एडिट की गई तस्वीरें और AI की मदद से वीडियो बनाकर लोगों को गुमराह करना।
    • फेक न्यूज़ फैलाना: झूठी खबरों को वास्तविक खबर की तरह प्रस्तुत करना।
    • सोशल मीडिया एल्गोरिदम का दुरुपयोग: चुनिंदा कंटेंट्स को अधिक प्रसारित करने और उसकी पहुँच व दृश्यता को नियंत्रित करने के लिए एल्गोरिदम का उपयोग करना।
  • विशेषताएं: 
    • कम लागत में व्यापक प्रभाव,
    • युद्ध में जीत-हार की धारणा को प्रभावित करना,
    • जनता पर मनोवैज्ञानिक प्रभाव डालना। 
  • पारंपरिक खुफिया तंत्र प्रायः उपर्युक्त खतरों का पता लगाने में संघर्ष करता है।

सूचना युद्ध और भारत

  • भारत की कमियाँ: भारत का सूचना युद्ध के प्रति दृष्टिकोण बहुत हद तक प्रतिक्रियात्मक है। यह मुख्यतः रोकथाम, रक्षा (डिफेन्स) और तथ्य-जांच पर केंद्रित रहता है, बजाय इसके कि सक्रिय रूप से रणनीति बनाकर पहले से कदम उठाए जाएँ।

आगे की राह:

  • अलग-अलग मंत्रालयों के बीच समन्वय बढ़ाना चाहिए; तेज और प्रभावी साइबर और मनोवैज्ञानिक कार्रवाइयों  के लिए विशेष वित्तीय आवंटन की जरुरत है।
  • भारत को चाहिए कि वह कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) का उपयोग करके अपने पक्ष (नैरेटिव) को सक्रिय रूप से पहले से ही प्रसारित करे। साथ ही, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ मिलकर दुष्प्रचार को रोकने के लिए सहयोग बढ़ाए

भारत में सूचना युद्ध से निपटने के लिए की गई प्रमुख पहलें

  • डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम: जैसे- प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान और राष्ट्रीय डिजिटल साक्षरता मिशन।
  • सैन्य तैयारी: जैसे- भारतीय सेना में 'सूचना-युद्ध महानिदेशक ' (Director General Information Warfare) पद का सृजन।
  • अन्य पहले: PIB फैक्ट-चेक यूनिट और व्हाट्सएप चैटबॉट, सरकारी सोशल मीडिया और त्वरित प्रतिक्रिया टीमों का गठन।
Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED TERMS

3

सूचना-युद्ध महानिदेशक (Director General Information Warfare)

भारतीय सेना में सृजित यह पद सूचना युद्ध से संबंधित खतरों का पता लगाने, विश्लेषण करने और उनसे निपटने के लिए एक विशेष ढाँचा प्रदान करता है। यह भारत की सैन्य तैयारी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

PIB फैक्ट-चेक यूनिट

प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) द्वारा संचालित यह इकाई सरकारी सूचनाओं के संबंध में फैलाई जा रही गलत सूचनाओं की जाँच और खंडन करती है। यह सूचना युद्ध से निपटने की भारत की पहलों में से एक है।

AI (कृत्रिम बुद्धिमत्ता)

कंप्यूटर सिस्टम की वह क्षमता जो सामान्यतः मानव बुद्धि की आवश्यकता वाले कार्यों को कर सकती है, जैसे दृश्य धारणा, भाषण पहचान, निर्णय लेना और भाषाओं का अनुवाद।

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet