यूनाइटेड किंगडम (राजधानी: लंदन)
यूनाइटेड किंगडम ने तंबाकू विनियमन से संबंधित एक कानून बनाया है। इसके तहत 2008 के बाद जन्मे लोगों को सिगरेट की बिक्री पर रोक लगाई गई है।
राजनीतिक विशेषताएं:
- यह एक संवैधानिक राजतंत्र और संसदीय लोकतंत्र है। इसमें ग्रेट ब्रिटेन (इंग्लैंड, वेल्स और स्कॉटलैंड) और आयरलैंड द्वीप का उत्तरी भाग (उत्तरी आयरलैंड) शामिल है।

भौगोलिक अवस्थिति:
- यह मुख्य भूमि यूरोप के उत्तर-पश्चिम में स्थित है।
- समुद्री सीमाएं: यूनाइटेड किंगडम निम्नलिखित जल-निकायों से घिरा हुआ है:
- इंग्लिश चैनल (इंग्लैंड और फ्रांस के बीच)।
- आयरिश सागर (इंग्लैंड और वेल्स तथा उत्तरी आयरलैंड और आयरलैंड के बीच)।
- उत्तरी सागर/नॉर्थ-सी (ग्रेट ब्रिटेन, नॉर्वे और डेनमार्क के बीच)।
भौगोलिक विशेषताएं:
- जलवायु: समशीतोष्ण समुद्री।
- प्रमुख नदियाँ: सेवेर्न, टेम्स।
- पर्वतीय क्षेत्र: स्कॉटलैंड और वेल्स सबसे अधिक पर्वतीय भाग हैं।
- उच्चतम शिखर: बेन नेविस।