रुब अल-खाली | Current Affairs | Vision IAS

Upgrade to Premium Today

Start Now
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

अपना ज्ञान परखें

आर्थिक अवधारणाओं में महारत हासिल करने और नवीनतम आर्थिक रुझानों के साथ अपडेट रहने के लिए गतिशील और इंटरैक्टिव सत्र।

ESC

ओमान और सऊदी अरब ने सीमा-पार वस्तु परिवहन के लिए एक समझौता किया है। इसका उद्देश्य होर्मुज जलडमरूमध्य जैसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों पर निर्भरता कम करना है। इस समझौते के तहत रुब अल-खाली से गुजरने वाली सीधी सड़क का उपयोग किया जाएगा।

रुब अल-खाली (एम्प्टी क्वार्टर) के बारे में

  • विश्व का सबसे बड़ा सन्निहित बलुई मरुस्थल: इसका क्षेत्रफल लगभग 6.5 लाख वर्ग किमी है।
  • इसका अधिकांश हिस्सा दक्षिण-पूर्वी सऊदी अरब में स्थित है।
  • यह सऊदी अरब, ओमान, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और यमन तक विस्तृत है।
  • यह पृथ्वी के सबसे शुष्क क्षेत्रों में से एक है, जहाँ प्रतिवर्ष 3 सेमी से भी कम वर्षा होती है।
  • गर्मियों में तापमान 50°C से अधिक हो सकता है, जबकि रात में तापमान तेजी से गिर जाता है।
  • इस क्षेत्र में बेदुइन जनजातियों के लोग भी पाए जाते हैं।

जापान ने रूस के राष्ट्रपति द्वारा कुरील द्वीप समूह की यात्रा किए जाने पर विरोध जताया है।

कुरिल द्वीप समूह का नक्शा, कुरिल द्वीप समूह का वेक्टर नक्शा, कुरिल द्वीप समूह के स्टॉक चित्र

कुरील द्वीप समूह के बारे में

  • इसमें 22 प्रमुख द्वीप, 36 छोटे द्वीप और कई चट्टानी क्षेत्र शामिल हैं। इसका कुल क्षेत्रफल लगभग 15,600 वर्ग किमी है।
  • यह रूस के कामचटका प्रायद्वीप और जापान के होक्काइडो द्वीप के बीच स्थित है। इसके पूर्व में प्रशांत महासागर और पश्चिम में ओखोटस्क सागर है।
  • कुरील द्वीप प्रशांत महासागर के रिंग ऑफ फायर का हिस्सा हैं, जहाँ भूकंप और ज्वालामुखी विस्फोट अक्सर होते हैं।
  • ये द्वीप मुख्य रूप से स्ट्रैटो-ज्वालामुखियों से बने हैं। इनका निर्माण सबडक्शन की प्रक्रिया से हुआ है, जिसमें एक विवर्तनिक प्लेट दूसरी प्लेट के नीचे चली जाती है। इसी प्रक्रिया से कुरील गर्त का भी निर्माण हुआ है।

केंद्र सरकार को रेयर अर्थ परमानेंट मैग्नेट (REPM) के निर्माण के लिए शुरू की गई योजना के तहत 20 निविदाएं प्राप्त हुई हैं।

रेयर अर्थ परमानेंट मैग्नेट (REPM) क्या हैं?

  • REPM विश्व के सबसे मजबूत स्थायी चुंबकों में से एक हैं। 
  • इनकी उच्च चुंबकीय शक्ति और स्थिरता के कारण इनका उपयोग इलेक्ट्रिक वाहन (EV) मोटर, पवन टरबाइन जनरेटर, उपभोक्ता एवं औद्योगिक इलेक्ट्रॉनिक्स, एयरोस्पेस और रक्षा प्रणालियों आदि में किया जाता है।

REPM योजना के बारे में

  • उद्देश्य: भारत में 6,000 मीट्रिक टन प्रति वर्ष (MTPA) की एकीकृत REPM विनिर्माण क्षमता स्थापित करना।
  • वित्तीय परिव्यय: ₹7,280 करोड़
  • योजना की कुल अवधि: 7 वर्ष
    • 2 वर्ष: विनिर्माण संयंत्र/सुविधाओं की स्थापना का समय
    • 5 वर्ष: बिक्री के आधार पर आर्थिक प्रोत्साहन  का वितरण
  • लाभार्थियों का चयन: वैश्विक प्रतिस्पर्धी निविदा के माध्यम से 5 लाभार्थियों को कुल 6,000 MTPA क्षमता आवंटित की जाएगी।
  • एंड-टू-एंड विनिर्माण: यह योजना पूरी उत्पादन श्रृंखला विकसित करने में सहायता करेगी:  रेयर अर्थ ऑक्साइड → रेयर अर्थ धातु → मिश्रधातु (Alloys) → तैयार रेयर अर्थ परमानेंट मैग्नेट। इससे भारत की रेयर अर्थ मैग्नेट के लिए आयात पर निर्भरता कम करने और घरेलू विनिर्माण क्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी।

उच्चतम न्यायालय ने केंद्र सरकार से राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग (NCDRC) की क्षेत्रीय और सर्किट पीठें स्थापित करने पर विचार करने को कहा है। इसका उद्देश्य उपभोक्ता मामलों के शीघ्र निपटारे में मदद करना है।

NCDRC के बारे में

  • मुख्यालय: नई दिल्ली
  • प्रकृति: यह एक अर्ध-न्यायिक आयोग है।
  • स्थापना: 1988 में उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 1986 के तहत स्थापित किया गया।
  • अध्यक्ष: इसका नेतृत्व उच्चतम न्यायालय के वर्तमान या सेवानिवृत्त न्यायाधीश अथवा उच्च न्यायालय के वर्तमान या सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश द्वारा किया जाता है।
  • क्षेत्राधिकार: उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 1986 की धारा 21 के तहत NCDRC को ₹1 करोड़ से अधिक मूल्य की उपभोक्ता शिकायतों की सुनवाई करने का अधिकार है जबकि राज्य उपभोक्ता आयोगों और जिला मंचों के आदेशों के विरुद्ध अपील और पुनरीक्षण (Revision) का अधिकार प्राप्त है।

भारत की राष्ट्रपति ने 2024 और 2025 के संगीत नाटक अकादमी फेलोशिप तथा संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार प्रदान किए।

संगीत नाटक अकादमी (SNA) के बारे में

  • स्थापना: 1953 में हुई।
  • उद्देश्य: संगीत, नृत्य और नाटक के क्षेत्र में भारत की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित और बढ़ावा देना।
  • प्रकृति: यह केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्त संस्था है।

संगीत नाटक अकादमी फेलोशिप (अकादमी रत्न) के बारे में

  • यह संगीत नाटक अकादमी द्वारा दिया जाने वाला सर्वोच्च और सबसे प्रतिष्ठित सम्मान है।
  • यह निष्पादन कला (Performing Arts) के क्षेत्र में लंबे समय तक किए गए उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया जाता है।

संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार (अकादमी पुरस्कार) के बारे में

  • यह पुरस्कार 1952 से प्रदान किया जा रहा है।
  • इसे संगीत, नृत्य, रंगमंच (थिएटर) आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है।
  • अकादमी फेलोशिप: ₹3 लाख की पुरस्कार राशि, ताम्रपत्र और अंगवस्त्रम के साथ।
  • अकादमी पुरस्कार: ₹1 लाख की पुरस्कार राशि, ताम्रपत्र और अंगवस्त्रम के साथ।

अप्रैल–जुलाई 2026-27 के दौरान भारत का वस्तु एवं सेवा निर्यात अनुमानित रूप से 316.42 अरब अमेरिकी डॉलर रहा, जबकि अप्रैल–जुलाई 2025-26 में यह 279.63 अरब डॉलर था।

  • कुल आयात: अप्रैल–जुलाई 2026-27 के दौरान भारत का कुल आयात लगभग 365.85 अरब डॉलर रहा।
  • वस्तु निर्यात: इस अवधि में भारत का वस्तु निर्यात 173.78 अरब डॉलर रहा।
  • सेवा क्षेत्रक से निर्यात: भारत के सेवा क्षेत्रक से निर्यात 142.64 अरब डॉलर रहा।
  • जुलाई 2026 में वस्तु निर्यात के प्रमुख क्षेत्रक: पेट्रोलियम उत्पाद, इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं, इंजीनियरिंग वस्तुएँ, कार्बनिक एवं अकार्बनिक रसायन तथा सूती धागा/कपड़े/मेड-अप्स और हथकरघा उत्पाद भारत के निर्यात के प्रमुख संचालक रहे।

IISc की SPIRE Lab ने ARTPARK और गूगल के सहयोग से SraVaani नामक मॉडल विकसित किया है।

SraVaani के बारे में

  • यह ऑटोमेटिक स्पीच रिकग्निशन (ASR) यानी स्वचालित वाक् पहचान के लिए विकसित एक बहुभाषी मॉडल है।
  • इसे भारत की 65 भाषाओं और बोलियों पर प्रशिक्षित किया गया है।
  • इनमें 20 अनुसूचित भाषाएँ और 45 क्षेत्रीय भाषाएँ और बोलियाँ शामिल हैं। 
  • यह मॉडल वाणी डेटासेट पर आधारित है, जो भारतीय भाषाओं के लिए उपलब्ध सबसे बड़े स्पीच डेटासेट/भाषण संग्रहों में से एक है।
  • महत्त्व: SraVaani भारत की विभिन्न भाषाओं और बोलियों में आवाज को टेक्स्ट में बदलने वाली तकनीक को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है।

भारत और इंडोनेशिया ने प्रम्बानन मंदिर के संरक्षण और जीर्णोद्धार के लिए एक महत्वपूर्ण परियोजना शुरू की है।

प्रम्बानन मंदिर के बारे में

  • निर्माण: इसका निर्माण 9वीं शताब्दी में हुआ था।
  • यह इंडोनेशिया में भगवान शिव का सबसे बड़ा मंदिर परिसर है।
  • इसे लोरो जोंग्रांग के नाम से भी जाना जाता है।
  • यह यूनेस्को विश्व विरासत स्थल है।
  • प्रमुख विशेषताएँ:
    • यह मंदिर परिसर ब्रह्मा, विष्णु और शिव यानी हिंदू धर्म की त्रिमूर्ति को समर्पित है।
    • मंदिर की दीवारों और गलियारों पर बने पत्थर के शिल्पों में रामायण की प्रमुख कथाओं को दर्शाया गया है।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की विश्व आर्थिक परिदृश्य (World Economic Outlook) रिपोर्ट में 2026 में सबसे अधिक ऋण-जीडीपी अनुपात (Debt-to-GDP Ratio) वाले देशों का उल्लेख किया गया है।

  • ऋण-जीडीपी अनुपात किसी देश के कुल सरकारी ऋण की तुलना उसके सकल घरेलू उत्पाद (GDP) से करता है। इससे पता चलता है कि देश की अर्थव्यवस्था के आकार की तुलना में उस पर कितना सरकारी ऋण है।

रिपोर्ट के मुख्य बिंदु:

  • IMF के अनुसार, 2025 में वैश्विक ऋण लगभग विश्व GDP का 94% था। इसके 2029 तक लगभग 100% तक पहुँचने की संभावना है।
  • सबसे अधिक ऋण-जीडीपी अनुपात वाले देश: जापान (204.4%), सिंगापुर (171.9%), सूडान (169.1%)।
  • भारत: वित्त वर्ष 2026-27 (BE) में भारत का ऋण-जीडीपी अनुपात  55.6% रहने का अनुमान है, जबकि वित्त वर्ष 2025-26 (RE) में यह 56.1% था।

लद्दाख में ब्लैक-नेक्ड क्रेन (काली गर्दन वाली सारस) के संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए पहली बार ब्लैक-नेक्ड क्रेन महोत्सव आयोजित किया गया।

ब्लैक-नेक्ड क्रेन के बारे में

  • विश्व में सारस की 15 प्रजातियों में ब्लैक-नेक्ड क्रेन एकमात्र अल्पाइन सारस है।
  • स्थानीय नाम: लद्दाख में — “चा थुंग-थुंग”; अरुणाचल प्रदेश में — “थुंगडुंग करमा”। .
  • प्राप्ति क्षेत्र: यह मुख्य रूप से तिब्बती पठार, चीन और पूर्वी लद्दाख की ऊँचाई वाले दलदली क्षेत्रों और झीलों में पाया जाता है।
  • यह लद्दाख का राजकीय पक्षी है।
  • भारत में इसका एकमात्र प्रजनन स्थल लद्दाख का चांगथांग शीत मरुस्थलीय वन्यजीव अभयारण्य है।
  • संरक्षण स्थिति:
    • IUCN: नियर थ्रीटेंड  
    • CITES:परिशिष्ट I
    • वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972: अनुसूची-I
Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED TERMS

3

रुब अल-खाली (एम्प्टी क्वार्टर)

विश्व का सबसे बड़ा सन्निहित बलुई मरुस्थल, जो सऊदी अरब, ओमान, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और यमन तक फैला है। यह अत्यधिक शुष्क और गर्म जलवायु के लिए जाना जाता है।

होर्मुज जलडमरूमध्य

फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी को जोड़ने वाला एक संकीर्ण जलडमरूमध्य। यह वैश्विक तेल शिपमेंट के लिए एक महत्वपूर्ण मार्ग है, और इसे अवरुद्ध करने से वैश्विक अर्थव्यवस्था पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है।

सीमा-पार वस्तु परिवहन

देशों के बीच माल का एक तरफ से दूसरी तरफ ले जाना, जो अंतर्राष्ट्रीय व्यापार और रसद का एक महत्वपूर्ण पहलू है।

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet