सुर्ख़ियों में रहे स्थल | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    सुर्ख़ियों में रहे स्थल

    Posted 23 Aug 2025

    1 min read

    स्पेन (राजधानी: मैड्रिड) 

    स्पेन में इस गर्मी के दौरान भीषण वनाग्नि की घटनाएं दर्ज की गई। केवल दो सप्ताह में अगस्त की शुरुआत की हीटवेव के दौरान लगभग 3,50,000 हेक्टेयर वन क्षेत्र जल गए।

    भौगोलिक अवस्थिति

    Map showing location of Spain
    • स्पेन आइबेरियन प्रायद्वीप पर दक्षिण-पश्चिमी यूरोप में बसा हुआ है।
    • सीमाएं: इसकी सीमाएं उत्तर-पूर्व में फ्रांस और अंडोरा से, पश्चिम में पुर्तगाल से और दक्षिण में जिब्राल्टर (यूनाइटेड किंगडम) से लगती है। स्पेन के स्वायत्त शहर मेलिला और सेउटा की सीमाएं मोरक्को से लगती हैं।
    • समुद्री सीमा: इसकी समुद्री सीमा पूर्व और दक्षिण-पूर्व में भूमध्य सागर से, उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम में अटलांटिक महासागर से और उत्तर में बिस्के की खाड़ी से लगती है।

    भौगोलिक विशेषताएं:

    • जलवायु: इसके अलग-अलग हिस्सों में समुद्री, महाद्वीपीय और भूमध्य सागरीय जलवायु पाई जाती हैं।
    • विशेषताएं: स्पेन पर्वतों का देश है। इसके मध्य में एक विशाल पठार स्थित है।
    • दो प्रमुख पहाड़ी क्षेत्र: सिस्टेमा सेंट्रल और मोंटेस डी टोलेडो
    • Tags :
    • Spain
    • Madrid
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features