इसरो का सबसे भारी रॉकेट ‘लूनर मॉड्यूल लॉन्च व्हीकल (LMLV)’ 2035 तक तैयार हो जाएगा | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    इसरो का सबसे भारी रॉकेट ‘लूनर मॉड्यूल लॉन्च व्हीकल (LMLV)’ 2035 तक तैयार हो जाएगा

    Posted 23 Aug 2025

    1 min read

    लूनर मॉड्यूल लॉन्च व्हीकल (LMLV) की मुख्य विशेषताएं

    • डिजाइन: यह नेक्स्ट जनरेशन लॉन्च व्हीकल (NGLV) का उन्नत संस्करण होगा।
      • इसकी ऊंचाई लगभग 40 मंजिला इमारत जितनी होगी।
    • उद्देश्य: इसक चंद्र मिशन के लिए उपयोग किया जाएगा, जिसमें 2040 तक भारत का पहला मानव चंद्र मिशन भी शामिल है।
    • पेलोड: यह निम्न भू-कक्षा (LEO) तक 80 टन या चंद्रमा तक लगभग 27 टन भार ले जा सकता है।
    • यह 3 चरण वाला यान होगा। इसके पहले दो चरणों के लिए द्रव प्रणोदक और तीसरे चरण के लिए क्रायोजेनिक प्रणोदक का इस्तेमाल किया जायेगा।

    इसरो के प्रमुख प्रक्षेपण यान और उनकी विशेषताएं

    • ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (PSLV): यह इसरो का द्रव चरणों वाला तीसरी पीढ़ी का प्रक्षेपण यान है। यह सूर्य-तुल्यकालिक ध्रुवीय कक्षा, LEO और भू-तुल्यकालिक अंतरण कक्षा (GTO) में उपग्रहों को स्थापित करने में सक्षम है। उदाहरण के लिए- चंद्रयान-1, मंगल ऑर्बिटर मिशन आदि।
    • भू-तुल्यकालिक उपग्रह प्रक्षेपण यान (GSLV): यह चौथी पीढ़ी का और तीन-चरणों वाला प्रक्षेपण यान है। इसे 2.0 टन श्रेणी के उपग्रहों को GTO में स्थापित करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसका उपयोग समायातः संचार उपग्रहों को प्रक्षेपित करने के लिए किया जाता है। 
    • LVM 3: यह हेवी लिफ्ट-ऑफ क्षमता से युक्त तीन-चरणों वाला प्रक्षेपण यान है। यह 4 टन की श्रेणी वाले उपग्रहों को GTO तक या लगभग 10 टन वजन वाले उपग्रहों को LEO में स्थापित करने में सक्षम है (जैसे चंद्रयान-2 और 3)।
      • इसे भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन को स्थापित करने के लिए उपयोग किया जाना प्रस्तावित है।
    • लघु उपग्रह प्रक्षेपण यान (SSLV): यह पूर्णतः ठोस प्रणोदक से संचालित तीन-चरणों वाला प्रक्षेपण यान है। इसे मिनी, माइक्रो या नैनो उपग्रहों (10 से 500 किलोग्राम वजन) को प्रक्षेपित करने के लिए डिजाइन किया गया है।
    • Tags :
    • PSLV
    • Lunar Module Launch Vehicle
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features