सुंदरबन टाइगर रिजर्व अब भारत का दूसरा सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व बना | Current Affairs | Vision IAS
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

ESC

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री के नेतृत्व में राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड (NBWL) पैनल ने सुंदरबन टाइगर रिजर्व (STR) के क्षेत्रफल का विस्तार करने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है। गौरतलब है कि NBWL की अध्यक्षता भारत के प्रधान मंत्री द्वारा की जाती है। 

  • इस विस्तार के बाद, अब सुंदरबन टाइगर रिजर्व भारत के 58 टाइगर रिजर्व में क्षेत्रफल की दृष्टि से सातवें स्थान से दूसरे स्थान पर आ गया है। अब यह क्षेत्रफल के मामले में केवल आंध्र प्रदेश के नागार्जुनसागर-श्रीशैलम टाइगर रिजर्व से पीछे है।

टाइगर रिजर्व घोषित करने या उसके क्षेत्रफल में बदलाव करने की प्रक्रिया

  • राज्य सरकारें वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की धारा 38V के प्रावधानों के अनुसार टाइगर रिजर्व अधिसूचित करती हैं। इसके लिए राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) से सलाह ली जाती है।
  • अधिसूचना में निम्नलिखित चरण शामिल होते हैं:
    • राज्य से प्रस्ताव प्राप्त होता है;
    • वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की धारा 38V के अंतर्गत NTCA विस्तृत विवरणों की मांग करते हुए अपनी सैद्धांतिक मंजूरी देता है;
    • NTCA समुचित जांच के बाद राज्य को प्रस्ताव की सिफारिश करता है;
    • राज्य सरकार संबंधित क्षेत्र को टाइगर रिज़र्व के रूप में अधिसूचित करती है।
  • क्षेत्रफल में बदलाव की प्रक्रिया: वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की धारा 38W(1) के अनुसार, राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण की सिफारिश और राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड (NBWL) की मंजूरी के बिना टाइगर रिजर्व की सीमाओं में बदलाव नहीं किया जा सकता।
    • इसके लिए प्रस्ताव भी राज्य से ही प्राप्त किए जाते हैं।

सुंदरबन टाइगर रिजर्व (STR) के बारे में

  • स्थिति: पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों में।
  • विशेषता: दुनिया में (बांग्लादेश के अलावा) एकमात्र यही ऐसा मैंग्रोव वन है, जिसमें बाघों की एक विशाल आबादी पाई जाती है।
  • सीमाएं:
    • पूर्व: यह बांग्लादेश के साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमा से घिरा हुआ है। इस सीमा का निर्माण हरिणभंगा, रायमंगल और कालिंदी नदियों से हुआ है।
    • दक्षिण: इसके दक्षिण में बंगाल की खाड़ी स्थित है।
    • पश्चिम: पश्चिमी सीमा मातला नदी से बनी है।
    • उत्तर-पश्चिम: उत्तर-पश्चिम की ओर से, यह क्षेत्र बिद्या और गोमदी नदियों से घिरा हुआ है।
  • इस टाइगर रिजर्व के तहत आने वाला राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र एक प्राकृतिक विश्व धरोहर स्थल और सुंदरबन जैवमंडल रिजर्व का हिस्सा है।
Watch Video News Today
Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet