
वेनेजुएला (राजधानी – काराकास)
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ने वेनेजुएला में ‘अस्थिरता के बढ़ने की आशंका’ पर गहरी चिंता व्यक्त की है।
भौगोलिक अवस्थिति
- यह दक्षिण अमेरिका के उत्तरी भाग में स्थित राष्ट्र है।
- सीमाएँ:
- पूर्व में गुयाना, दक्षिण में ब्राजील, तथा दक्षिण-पश्चिम और पश्चिम में कोलंबिया। ब्राजील, वेनेजुएला और गुयाना की सीमाएँ माउंट रोराइमा पर मिलती हैं।
- उत्तर में कैरेबियन सागर और अटलांटिक महासागर से घिरा हुआ है।
भौगोलिक विशेषताएं
- स्थलाकृतियां: एंडीज पर्वत, मराकाइबो निम्नभूमि, गुयाना उच्चभूमि।
- प्रमुख नदियां: ओरिनोको नदी (अटलांटिक महासागर में मिल जाती है), रियो नेग्रो, लेक मराकाइबो, आदि।
- विश्व का सबसे ऊँचा जलप्रपात: एंजेल फॉल्स (चुरून नदी पर स्थित)।
- घास का मैदान: लानोस (Llanos)।
- संसाधन:
- वेनेजुएला के पास विश्व का सबसे बड़ा तेल निक्षेप है।
- अधिकांश भारी-तेल निक्षेप फाजा पेट्रोलिफेरा डेल ओरिनोको में स्थित हैं। इसे फाजा या ओरिनोको ऑयल बेल्ट भी कहा जाता है।