
दक्षिण कोरिया (राजधानी: सियोल)
भारत और दक्षिण कोरिया ने छठी विदेश नीति और सुरक्षा वार्ता (FPSD) आयोजित की। इसमें विशेष रणनीतिक साझेदारी की पुनः पुष्टि की गई।
भौगोलिक अवस्थिति
- दक्षिण कोरिया पूर्वी एशिया में, कोरियाई प्रायद्वीप के दक्षिणी हिस्से में स्थित है।
- सीमाएं: उत्तर कोरिया (उत्तर में)।
- 38° उत्तरी अक्षांश (38वाँ समानांतर) इसे उत्तर कोरिया से अलग करता है।
- समुद्री सीमाएं: तीन ओर से समुद्र से घिरा—पूर्व में पूर्वी सागर / जापान सागर; दक्षिण में पूर्वी चीन सागर; पश्चिम में येलो-सी।
- दक्षिण-पूर्व में कोरिया जलडमरूमध्य द्वारा जापान के त्सुशिमा द्वीप से अलग।
भौगोलिक विशेषताएं:
- जलडमरूमध्य (स्ट्रेट): कोरिया जलडमरूमध्य। यह दक्षिण-पूर्व में जापान के त्सुशिमा द्वीप से कोरिया को अलग करता है।
- सर्वोच्च शिखर: माउंट हल्ला (जेजू द्वीप पर)
- प्रमुख नदियां: हान, गियम, नाकडोंग।