सी-डॉट (C-DOT) और सिनर्जी क्वांटम के बीच क्वांटम-सेफ सिक्योरिटी टूल को लेकर साझेदारी हुई | Current Affairs | Vision IAS

Upgrade to Premium Today

Start Now
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

अपना ज्ञान परखें

आर्थिक अवधारणाओं में महारत हासिल करने और नवीनतम आर्थिक रुझानों के साथ अपडेट रहने के लिए गतिशील और इंटरैक्टिव सत्र।

ESC

In Summary

  • एक ऑटोमेटेड टूल नेटवर्क में क्रिप्टोग्राफ़िक कमियों का पता लगाता है, जिससे पोस्ट-क्वांटम क्रिप्टोग्राफी (PQC) में बदलाव में मदद मिलती है।
  • PQC क्वांटम कंप्यूटर के लिए रेज़िस्टेंट एल्गोरिदम का इस्तेमाल करता है, जिससे भविष्य के खतरों से डेटा की सुरक्षा पक्की होती है।
  • क्वांटम क्रिप्टोग्राफी सुरक्षित डेटा एन्क्रिप्शन और ट्रांसमिशन के लिए क्वांटम मैकेनिक्स का इस्तेमाल करती है, जिसमें क्वांटम की डिस्ट्रीब्यूशन (QKD) भी शामिल है।

In Summary

यह अत्याधुनिक पहल नेटवर्क्स (जैसे- रक्षा, दूरसंचार, बैंकिंग, उपकरण और एप्लिकेशन) में  क्रिप्टोग्राफिक दोषों का शीघ्र पता लगाने में सक्षम बनाएगी। इससे संगठनों को समय रहते  पोस्ट-क्वांटम क्रिप्टोग्राफी (PQC) की ओर बढ़ने में मदद मिलेगी।

ऑटोमेटेड टूल के बारे में

  • यह क्वांटम-सुभेद्य एल्गोरिदम, उनके उद्देश्य और उपकरण के भीतर उनकी सटीक अवस्थिति का पता लगाकर एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेगा, ताकि क्वांटम-सेफ सुरक्षा की ओर ज्ञात स्थानांतरण योजना बनाने में सहायता मिल सके।
  • इसके तीन मुख्य मॉड्यूल्स होंगे:
    • वेब एप्लिकेशन: नेटवर्क ट्रैफिक, सुभेद्यता मूल्यांकन और क्वांटम जोखिमों के लिए;
    • सुरक्षा स्कैनर एजेंट; तथा 
    • कंट्रोल सॉफ्टवेयर।

पोस्ट-क्वांटम क्रिप्टोग्राफी (PQC) क्या है?

  • यह क्रिप्टोग्राफिक एल्गोरिदम का एक सेट है, जिसे क्वांटम कम्प्यूटर्स के हमलों का मुकाबला करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
    • क्वांटम कम्प्यूटर्स, पारंपरिक कम्प्यूटर्स की तुलना में कहीं अधिक शक्तिशाली होंगे।
  • इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि गोपनीय डेटा तब भी सुरक्षित रहे, जब शक्तिशाली क्वांटम कम्प्यूटर्स वर्तमान एन्क्रिप्शन विधियों को अप्रभावी बना दें।
  • अमेरिका के राष्ट्रीय मानक और प्रौद्योगिकी संस्थान (NIST) ने पोस्ट-क्वांटम क्रिप्टोग्राफिक मानकों के अपने प्रारंभिक सेट को अंतिम रूप दे दिया है।

क्वांटम क्रिप्टोग्राफी क्या है?

  • यह उन विधियों का समूह है, जो सूचनाओं को सुरक्षित रूप से एन्क्रिप्ट, प्रसारित और डिकोड करने के लिए क्वांटम मैकेनिक्स (क्वांटम भौतिकी) के नियमों का उपयोग करता है। 
  • यह डेटा को हमलों से बचाने के लिए प्रकाश के कणों (फोटॉन) को रिकॉर्ड करने वाले सेंसर्स जैसे क्वांटम उपकरणों का उपयोग करता है।
  • इसके निम्नलिखित प्रकार हैं:
    • क्वांटम कुंजी वितरण (QKD): यह एन्क्रिप्शन कुंजियों (Keys) को साझा करने की एक सुरक्षित विधि है। इस तकनीक में सूचना या मैसेज केवल वही लोग पढ़ सकते हैं, जिनके साथ ये कुंजियां साझा की जाती है।
    • क्वांटम कॉइन-फ्लिपिंग: यह एक प्रकार का 'क्रिप्टोग्राफिक प्रिमिटिव' (एल्गोरिदम के लिए एक निर्माण आधार) है, जो दो ऐसे पक्षों को कुछ मापदंडों पर सहमत होने की अनुमति देता है, जो एक-दूसरे पर विश्वास नहीं करते हैं।
Tags:
Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED TERMS

3

क्वांटम कॉइन-फ्लिपिंग (Quantum Coin-Flipping)

एक क्रिप्टोग्राफिक प्रिमिटिव (एल्गोरिदम के लिए एक निर्माण आधार) जो दो ऐसे पक्षों को कुछ मापदंडों पर सहमत होने की अनुमति देता है जो एक-दूसरे पर विश्वास नहीं करते हैं, क्वांटम यांत्रिकी का उपयोग करके सुरक्षा सुनिश्चित करता है।

क्वांटम कुंजी वितरण (QKD)

क्वांटम यांत्रिकी के सिद्धांतों का उपयोग करके दो पक्षों के बीच एक गुप्त कुंजी उत्पन्न करने और साझा करने की एक विधि, जिसे सैद्धांतिक रूप से हैक करना असंभव माना जाता है।

क्वांटम क्रिप्टोग्राफी (Quantum Cryptography)

सूचनाओं को सुरक्षित रूप से एन्क्रिप्ट, प्रसारित और डिकोड करने के लिए क्वांटम मैकेनिक्स (क्वांटम भौतिकी) के नियमों का उपयोग करने वाली विधियों का समूह।

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet