WTO महानिदेशक के अनुसार वैश्विक व्यापार प्रणाली में सुधार की आवश्यकता है | Current Affairs | Vision IAS

Upgrade to Premium Today

Start Now
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

अपना ज्ञान परखें

आर्थिक अवधारणाओं में महारत हासिल करने और नवीनतम आर्थिक रुझानों के साथ अपडेट रहने के लिए गतिशील और इंटरैक्टिव सत्र।

ESC

In Summary

  • WTO के डायरेक्टर-जनरल सुधारों को जियोपॉलिटिकल तनाव और टेक्नोलॉजी में बदलाव के साथ जोड़ने और संकटों को टालने के लिए मल्टीलेटरलिज़्म को बढ़ावा देने की वकालत करते हैं।
  • मुख्य चुनौतियों में दिसंबर 2019 से अपीलेट बॉडी का काम न करना, खेती की सब्सिडी और उभरती अर्थव्यवस्थाओं के लिए खास ट्रीटमेंट जैसे अनसुलझे मुद्दे और बढ़ता प्रोटेक्शनिज़्म शामिल हैं।
  • मज़बूत करने के उपायों में मल्टीलेटरलिज़्म को फिर से पक्का करना, समझौतों का ज़िम्मेदारी से इस्तेमाल, क्लाइमेट चेंज और डिजिटल ट्रेड को जोड़ना, और पूरी तरह से काम करने वाला विवाद निपटान सिस्टम फिर से शुरू करना शामिल है।

In Summary

WTO महानिदेशक के अनुसार सुधारों को भू-राजनीतिक तनावों और तेजी से होते तकनीकी परिवर्तनों के साथ समन्वय बनाना चाहिए। साथ ही, किसी भी तरह के संकट से बचने के लिए बहुपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देना चाहिए। 

वैश्विक व्यापार प्रणाली के समक्ष मुख्य चुनौतियां

  • विवाद समाधान: WTO का अपीलीय निकाय, जो संगठन के द्वि-स्तरीय विवाद निपटान तंत्र का मुख्य आधार है, दिसंबर 2019 से निष्क्रिय अवस्था में है।
  • WTO के साथ अनसुलझे मुद्दे: कृषि जिंसों पर व्यापार, सब्सिडी, और बड़ी उभरती अर्थव्यवस्थाओं के लिए 'विशेष एवं विभेदक व्यवहार' लागू करने की शर्तें जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दे अनसुलझे हैं। साथ ही, दोहा विकास एजेंडा भी रुका हुआ है।
  • भू-राजनीतिक बदलाव और संरक्षणवादी प्रवृत्तियां: उदाहरण के लिए, संयुक्त राज्य अमेरिका के पारस्परिक प्रशुल्क (टैरिफ); बढ़ता टैरिफ वॉर और द्विपक्षीय व्यापार समझौतों पर अधिक जोर देना।
  • अन्य मुद्दे: डेटा गोपनीयता, सीमा-पार डेटा प्रवाह, डिजिटल सेवाओं पर कराधान, जलवायु परिवर्तन और आपूर्ति श्रृंखला की सुभेद्यता जैसे नए विषयों का उभरना।

वैश्विक व्यापार प्रणाली को मजबूत करने के उपाय

  • वैश्विक व्यापार के आधार के रूप में बहुपक्षवाद की पुष्टि: WTO के तहत व्यापार उदारीकरण सहित इसके ऐतिहासिक महत्त्व को स्वीकार करना चाहिए।
  • बहुपक्षीय समझौतों का जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग: जहां सभी WTO सदस्यों की आम सहमति संभव न हो, वहां बहुपक्षीय प्रणालियों को बनाए रखते हुए उनका उपयोग करना चाहिए।
  • नए एंथ्रोपोसीन संदर्भ को पहचानना: औद्योगिक नीतियों और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार को जलवायु परिवर्तन से निपटने की प्रतिबद्धताओं के साथ जोड़ना चाहिए; डिजिटल क्षेत्र में अधिक अंतर्संचालनीयता लानी चाहिए आदि।
  • पूर्णतः क्रियाशील विवाद निपटान प्रणाली को बहाल करना: समयबद्ध और कुशल तरीके से विवाद समाधान की सुविधा प्रदान करनी चाहिए। 

विश्व व्यापार संगठन (WTO) के बारे में

  • उत्पत्ति: 1995 में मराकेश समझौते के बाद।
    • यह प्रशुल्क और व्यापार पर सामान्य समझौते (GATT) का उत्तराधिकारी है।
    • 1986-94 के उरुग्वे दौर की वार्ताओं के कारण इसका गठन हुआ।
  • सदस्य: भारत सहित 166 सदस्य।
  • मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्जरलैंड।
  • निर्णय: आम सहमति के आधार पर लिए जाते हैं।
Tags:
Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED TERMS

3

GATT (General Agreement on Tariffs and Trade)

यह एक बहुपक्षीय समझौता था जिसे 1948 में लागू किया गया था, जिसका उद्देश्य टैरिफ और अन्य व्यापार बाधाओं को कम करना था। इसे बाद में विश्व व्यापार संगठन (WTO) द्वारा प्रतिस्थापित कर दिया गया।

Anthropocene

A proposed geological epoch dating from the commencement of significant human impact on Earth's geology and ecosystems. In the context of international trade, it highlights the need to align economic activities with environmental sustainability and climate change commitments.

Multilateralism

A foreign policy approach characterized by cooperation and agreement among multiple countries, often through international organizations and treaties. This contrasts with unilateralism or bilateralism.

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet