कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की आधारशिला है, जो भारत की लगभग आधी आबादी को आजीविका प्रदान करती है और सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में लगभग 18% का योगदान देती है।

कृषि में AI के प्रमुख अनुप्रयोग
- मृदा स्वास्थ्य निदान: उपग्रह चित्रों, ड्रोन पर्यवेक्षण आदि से प्राप्त संकेतों का विश्लेषण करने के लिए 'डीप लर्निंग' का उपयोग करना।
- जलवायु-अनुकूल फसल निगरानी और परामर्श सेवाएं: वर्षा के बदलते पैटर्न, तापमान में उतार-चढ़ाव आदि की भविष्यवाणी करने के लिए मौसम एवं जलवायु डेटा का विश्लेषण।
- कृषि यंत्रीकरण दक्षता: AI-आधारित प्रणालियां उच्च मूल्य वाली फसलों की चौबीसों घंटे निगरानी करती हैं। इससे श्रम पर निर्भरता कम होती है और इनपुट (खाद, जल आदि) का अनुकूलतम उपयोग सुनिश्चित होता है।
- किसानों के लिए बेहतर मूल्य प्राप्ति: AI-संचालित पूर्वानुमानकारी विश्लेषण कीमत में उतार-चढ़ाव का आकलन करने के लिए e-NAM, AGMARKET जैसे प्लेटफॉर्म्स के बड़े डेटासेट्स का लाभ उठाता है।
- परिशुद्ध कृषि को सक्षम बनाना: GPS, सेंसर, उपग्रह और ड्रोन से प्राप्त डेटा को कार्रवाई योग्य कृषि-स्तरीय अंतर्दृष्टि में बदलना। इससे स्थानीय स्तर पर परामर्श दिया जा सकेगा।
AI संचालित कृषि को बढ़ावा देने की पहलें
|