मलावी (राजधानी- लिलोंग्वे)
भारत ने सूखा राहत के लिए मलावी को 1,000 मीट्रिक टन चावल भेजा है।

भौगोलिक अवस्थिति:
- यह दक्षिण-पूर्वी अफ्रीका में स्थित एक स्थल-रुद्ध (landlocked) देश है।
- पड़ोसी देश: मोजाम्बिक (पूर्व और दक्षिण), जाम्बिया (पश्चिम) और तंजानिया (उत्तर)।
भौगोलिक विशेषताएं:
- चार भू-आकृतिक क्षेत्र: ग्रेट रिफ्ट वैली (महान भ्रंश घाटी), मध्य पठार, उच्च भूमि क्षेत्र और अलग-थलग पड़े पर्वत।
- प्रमुख झीलें: मलावी, मालोम्बे, चिलवा।
- प्रमुख नदियां: शिरे, बुआ, रुकुरु, लिलोंग्वे आदि।
- सबसे ऊँची चोटी: सपित्वा- मुलंजे पर्वत की चोटी।