यह स्पेस-टेक कंपनी पिक्सेल और AI स्टार्टअप सर्वम की साझेदारी में बनाई जाएगी। इस साझेदारी में पिक्सेल सैटेलाइट को डिजाइन, निर्माण, प्रक्षेपण और संचालित करेगा, जबकि सर्वम इसका AI बैकबोन (आधार) प्रदान करेगा।
- ऑर्बिटल डेटा सेंटर (ODC) देश की अंतरिक्ष आधारित कंप्यूटिंग क्षमता को बढ़ाने के साथ-साथ तकनीकी क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को भी सुदृढ़ करेगा। साथ ही, यह विदेशी क्लाउड अवसंरचना पर निर्भर हुए बिना स्वतंत्र रूप से कार्य करेगा।
ऑर्बिटल डेटा सेंटर्स (ODCs) क्या है?
- अर्थ: यह अंतरिक्ष में कार्य करने वाला ऐसी डेटा प्रोसेसिंग और स्टोरेज प्रणाली है, जिसे आवश्यकता के अनुसार बढ़ाई जा सकती है। यह क्लाउड तकनीक पर आधारित प्रणाली है।
- ये सेंटर्स पृथ्वी पर स्थित क्लाउड प्रणाली के साथ समन्वय में भी कार्य कर सकते हैं या फिर बिना किसी बाहरी सहायता के, अंतरिक्ष में ही स्वतंत्र रूप से भी कार्य कर सकते हैं।
ऑर्बिटल डेटा सेंटर्स का महत्व
- प्रचुर और निरंतर ऊर्जा: डॉन-डस्क सन-सिंक्रोनस ऑर्बिट (SSO) में होने के कारण, इसे लगातार और तेज सौर ऊर्जा मिलती रहती है। इस पर रात्रि, मौसम या वायुमंडल का कोई प्रभाव नहीं पड़ता, इसलिए विद्युत की आपूर्ति बिना अवरोध के मिलती रहती है।
- प्राकृतिक रेडियोएक्टिव शीतलन: अंतरिक्ष का गहन निर्वात (वैक्यूम) एक विशाल और ठंडे “हीटसिंक” की तरह कार्य करता है, जिसका परिवेशी तापमान लगभग -270°C होता है। इस कारण डेटा सेंटर्स को शीतलन के लिए जल की जरूरत नहीं पड़ती। इससे ऊर्जा और जल, दोनों की बचत होती है।
- भूमि पर स्थित 40 मेगावाट (MW) का डेटा सेंटर क्लस्टर प्रतिवर्ष 10 लाख टन से अधिक जल की खपत कर सकता है।
- क्षमता विस्तार योग्य और तेजी से तैनाती: ODCs को मॉड्यूलर डिजाइन के जरिए आसानी से और लगभग असीमित रूप से विस्तारित किया जा सकता है। इन्हें जमीन पर बड़े डेटा सेंटर बनाने की तुलना में शीघ्र प्रक्षेपित/शुरू किया जा सकता है।
- भूमि पर स्थित डेटा सेंटर्स की कमियों को दूर करना:
- विद्युत की उच्च खपत: विश्व आर्थिक मंच के अनुसार बड़े डेटा सेंटर्स वैश्विक विद्युत का लगभग 1.5% उपभोग करते हैं।
- भूमि अधिग्रहण और स्वीकृति से संबंधित बाधाएं: बड़े (हाइपरस्केल) डेटा सेंटर्स के लिए बहुत अधिक जमीन की जरूरत होती है। साथ ही योजना बनाना, अनुमति लेना और पर्यावरणीय प्रभाव आकलन जैसी प्रक्रियाएं भी काफी जटिल होती हैं।
पाथफाइंडर के बारे में
|
