राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) द्वारा 'कारागार सांख्यिकी भारत (PSI) 2024 रिपोर्ट' जारी की गई | Current Affairs | Vision IAS

Upgrade to Premium Today

Start Now
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

अपना ज्ञान परखें

आर्थिक अवधारणाओं में महारत हासिल करने और नवीनतम आर्थिक रुझानों के साथ अपडेट रहने के लिए गतिशील और इंटरैक्टिव सत्र।

ESC

NCRB सुरक्षा एजेंसियों की सहायता के लिए ‘अपराध और अपराधियों पर सूचना के भंडार’ के रूप में कार्य करता है।

रिपोर्ट के प्रमुख बिंदु (2024)

  • जेलों की संख्या: राष्ट्रीय स्तर पर 0.1% (1333 जेल) की वृद्धि हुई।
    • जेलों में कैदियों को रखने की वास्तविक क्षमता में 3.3% की वृद्धि हुई है, जबकि जेलों में बंद कैदियों की संख्या में 3.5% की कमी आई है।
  • जेलों की ऑक्यूपेंसी दर में गिरावट: 2023 में 120.8% से घटकर 2024 में 112.7% हो गई है। 
  • जेलों में लैंगिक अनुपात: 95.8% कैदी पुरुष थे; 4.14% महिलाएं थीं; और 122 ट्रांसजेंडर व्यक्ति थे। 
    • केवल 34 महिला जेल हैं; 21 राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों (UTs) में कोई अलग महिला जेल नहीं है।

भारत में जेलों के समक्ष चुनौतियां

क्षमता से अधिक कैदी: दिल्ली में सर्वाधिक 194.6% की ऑक्यूपेंसी दर दर्ज की गई। इसके बाद मेघालय 163.5% के साथ दूसरे स्थान पर रहा। 

विचाराधीन कैदियों का उच्च अनुपात: कुल कैदियों में विचाराधीन कैदियों का अनुपात 72.61% था। वहीं, दूसरी ओर दोषियों का अनुपात 26.6% रहा। 

कर्मचारियों की कमी: देश भर में 36.84% जेल कर्मचारियों की कमी है। 

बजट का कम उपयोग: वित्त वर्ष 2024-25 के कुल वार्षिक बजट का केवल 82.5% उपयोग किया गया। 

सुरक्षा संबंधी चिंताएं: वर्ष 2024 के दौरान 178 कैदी फरार हो गए। 

सीमित पुनर्वास: वर्ष 2024 के दौरान 1,721 दोषी कैदियों का पुनर्वास किया गया। 

 

 

 

 

आगे की राह/ सिफारिशें

  • उच्चतम न्यायालय द्वारा: मानवाधिकारों की सुरक्षा की जानी चाहिए; खुले जेलों की स्थापना करनी चाहिए (सुहास चकमा मामला 2024); डेटा-आधारित पुनर्वास ट्रैकिंग प्रणाली स्थापित करनी चाहिए। 
  • न्यायमूर्ति ए.एन. मुल्ला समिति: भारतीय कारागार और सुधारात्मक सेवा (Indian Prisons & Correctional Service) नामक एक अखिल भारतीय सेवा की स्थापना करनी चाहिए, जेलों में विचाराधीन कैदियों की संख्या कम करनी चाहिए, आदि।
  • न्यायमूर्ति अमिताभ रॉय समिति: स्पेशल फ़ास्ट-ट्रैक कोर्ट की स्थापना, सुनवाई के लिए जेलों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधा देना, आदि। 

जेल सुधारों के लिए उठाए गए कदम

  • केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) द्वारा संशोधित मॉडल जेल मैनुअल, 2016 के नियम तथा मॉडल कारागार और सुधारात्मक सेवा अधिनियम, 2023: इसका उद्देश्य देश भर के जेलों में जाति-आधारित भेदभाव को समाप्त करना है। 
  • ई-कारागार परियोजना: इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र द्वारा विकसित किया गया है। यह कैदियों की जानकारी दर्ज करने और प्रबंधित करने के लिए एक केंद्रीकृत दृष्टिकोण प्रदान करती है और साथ ही रिपोर्ट भी तैयार करती है। 
  • उच्चतम न्यायालय की FASTER/फास्टर (Fast and Secured Transmission of Electronic Records) प्रणाली: इसका उद्देश्य जमानत के आदेशों की सूचना को यथाशीघ्र जेलों तक पहुंचाना है। 
Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED TERMS

3

FASTER/Fast and Secured Transmission of Electronic Records

A system developed by the Supreme Court of India to expedite the transmission of court orders, especially bail orders, to jail authorities electronically. This aims to reduce delays in the release of eligible prisoners.

E-Prisons Project

A project developed by the National Informatics Centre (NIC) to digitize and centralize prison management systems. It facilitates efficient data entry, management, and reporting of prisoner information.

Model Prisons and Correctional Service Act, 2023

A proposed legislation intended to reform the Indian prison system. It focuses on modernizing correctional facilities, enhancing inmate welfare, and promoting rehabilitation and reintegration into society.

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet