स्पेशलिटी फर्टिलाइजर | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    साथ ही खबरों में

    Posted 22 Oct 2025

    8 min read

    स्पेशलिटी फर्टिलाइजर

    चीन ने स्पेशलिटी फर्टिलाइजर के निर्यात पर रोक लगा दी है, जिससे भारत में इन उर्वरकों की कीमतों में वृद्धि हो रही है।

    स्पेशलिटी फर्टिलाइजर के बारे में

    • ये अलग-अलग फसलों और मृदा की विशिष्ट जरूरतों के अनुसार तैयार किए जाते हैं।
    • परिभाषा: ये ऐसे उर्वरक हैं जो अक्सर पौधों में पोषक तत्वों को नियंत्रित, लक्षित या चरणबद्ध रूप से आपूर्ति के लिए तैयार किये जाते हैं।
      • ये पोषक तत्वों के उपयोग दक्षता (Nutrient use efficiency: NUE) में सुधार करते हैं, उर्वरकों के नुकसान को कम करते हैं और पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव को कम करते हैं।
    • प्रकार: धीमी-रिलीज़ वाले उर्वरक, नियंत्रित-रिलीज वाले उर्वरक, स्टेबलाइज्ड उर्वरक, अनुकूलित उर्वरक और फोर्टिफाइड उर्वरक।
    • भारत की स्थिति:
      • भारत हर साल लगभग 1.2 से 1.5 मिलियन टन स्पेशलिटी फर्टिलाइजर का उपयोग करता है।
      • स्पेशलिटी फर्टिलाइजर की अधिकांश मांग आयात से पूरी होती है, जिसमें चीन की हिस्सेदारी सबसे अधिक है।
    • Tags :
    • Specialty Fertilizers

    वीरता पुरस्कार

    केंद्र सरकार ने रक्षा कर्मियों के लिए वीरता पुरस्कार प्रशस्तियों (Gallantry award citations) को सूचीबद्ध करते हुए एक राजपत्र अधिसूचना जारी की है।

    वीरता पुरस्कारों के बारे में 

    • उद्देश्य: ये युद्धकाल और शांतिकाल, दोनों समय बहादुरी, शौर्य  या आत्म-बलिदान के कार्यों के लिए दिए जाने वाले पुरस्कार हैं। 
    • पृष्ठभूमि: पहले तीन वीरता पुरस्कार; परम वीर चक्र, महावीर चक्र और वीर चक्र, भारत सरकार द्वारा 26 जनवरी, 1950 को स्थापित किए गए थे। 
      • इन्हें 15 अगस्त, 1947 से प्रभावी माना गया।
    • अशोक चक्र वर्ग प्रथम, अशोक चक्र वर्ग द्वितीय और अशोक चक्र वर्ग तृतीय 1952 में स्थापित किए गए थे। 
      • जनवरी 1967 में अशोक चक्र वर्ग प्रथम, द्वितीय और तृतीय का नाम बदलकर क्रमशः अशोक चक्र, कीर्ति चक्र और शौर्य चक्र कर दिया गया। 
    • इन पुरस्कारों की घोषणा साल में दो बार (गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस) की जाती है।
    • Tags :
    • Gallantry Awards

    ट्रेकोमा

    विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने फिजी को लोक स्वास्थ्य समस्या के रूप में ट्रेकोमा के उन्मूलन के लिए मान्यता प्रदान की है। 

    • ट्रेकोमा को समाप्त करने वाला फिजी, विश्व का 26वां देश बन गया है। यह लोक स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि है। 

    ट्रेकोमा रोग के बारे में:

    • ट्रेकोमा एक उपेक्षित उष्णकटिबंधीय रोग (NTD) है और दुनिया में दृष्टिहीनता का प्रमुख संक्रामक कारण है।
    • कारण: यह क्लैमाइडिया ट्रैकोमैटिस बैक्टीरिया के कारण होता है।
    • संचरण: संक्रमित व्यक्ति और संक्रमित सतहों के संपर्क में आने पर, और संक्रमित आँख या नाक के स्राव के संपर्क में आने वाली मक्खियों के माध्यम से।
    • बार-बार होने वाले संक्रमण से पलकों पर निशान पड़ जाते हैं, पलकें अंदर की ओर मुड़ जाती हैं, जो अंततः दृष्टिहीनता का कारण बनती  है।
    • यह रोग उन गरीब समुदायों में अधिक पाया जाता है जहाँ स्वच्छ जल  और स्वच्छता सुविधाएं कम होती हैं।
    • भारत ने भी ट्रेकोमा को लोक स्वास्थ्य समस्या के रूप में सफलतापूर्वक समाप्त कर दिया है।
    • Tags :
    • Trachoma

    तारों का निर्माण

    • भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान के अध्ययन के अनुसार, सुपरमैसिव ब्लैक होल और उनके सापेक्षिक जेट्स आस-पास की आकाशगंगाओं में तारे बनने की प्रक्रिया को रोकते हैं।
      • विकिरण और उच्च गति वाले जेट, आणविक बादलों (Molecular clouds) से गैस को बाहर उत्सर्जित करते हैं, जिससे नए तारों का निर्माण रुक जाता है और आकाशगंगाओं का विकास नियंत्रित होता है।

    तारों का निर्माण:

    • तारे ठंडे और घने आणविक बादलों में बनते हैं, जहाँ गुरुत्वाकर्षण गैस और धूल को संकुचित करके प्रोटोस्टार्स बनाता है। इसके बाद नाभिकीय संलयन शुरू हो जाता है।
    • तारों का जीवनकाल उनके द्रव्यमान (mass) पर निर्भर करता है:
      • कम द्रव्यमान वाले तारे व्हाइट ड्वार्फ बन जाते हैं।
      • अधिक द्रव्यमान वाले तारे सुपरनोवा के रूप में विस्फोट करते हैं और इसके बाद न्यूट्रॉन तारे या ब्लैक होल बनते हैं।
    • Tags :
    • Star Formation

    सेंट्रल एशियन मैमल्स इनिशिएटिव (CAMI)

    मध्य एशियाई देश CAMI के अंतर्गत साइगा, बुखारा हिरण जैसी 17 स्तनपायी प्रजातियों के संरक्षण हेतु एक साथ आए हैं।

    सेंट्रल एशियन मैमल्स इनिशिएटिव के बारे में

    • इसे 2014 में ‘वन्यजीवों की प्रवासी प्रजातियों के संरक्षण पर कन्वेंशन’ के पक्षकारों के 11वें सम्मेलन (CMS-COP11) में शुरू किया गया था।
    • उद्देश्य: मध्य एशिया में 17 प्रमुख प्रवासी स्तनपायी प्रजातियों के संरक्षण के प्रयासों का समन्वय करना।
    • Tags :
    • Central Asian Mammals Initiative (CAMI)

    सारंडा वन

    हाल ही में,  सुप्रीम कोर्ट की एक बेंच ने झारखंड सरकार को सारंडा में एक नए वन्यजीव अभयारण्य को अधिसूचित करने के लिए वचनबद्धता देने का आदेश दिया।

    सारंडा वन के बारे में 

    • यह झारखंड में स्थित है। यह  एशिया का सबसे बड़ा साल वन है। 
      • साल वृक्ष एक प्रकार का नम पर्णपाती वृक्ष है।
    • सारंडा का अर्थ 'सात सौ पहाड़ियों की भूमि' है।
    • जीव-जंतु: यहां एंडेंजर्ड प्रजाति फ्लाइंग लिज़र्ड्स और हाथी के पर्यावास हैं। 
    • वनस्पति: साल, कुसुम, मशरूम, महुआ आदि।
    • यहां प्राप्त लगभग 80% मानव आबादी हो, मुंडा, उरांव और कुछ अन्य आदिम जनजातियों से संबंधित है।
    • Tags :
    • सारंडा वन
    • सात सौ पहाड़ियों की भूमि
    • एंडेंजर्ड प्रजाति फ्लाइंग लिज़र्ड्स

    कुरिंजी फूल

    हाल ही में तमिलनाडु के गुडलूर पहाड़ियों में 8 वर्षों के बाद बैंगनी रंग के कुरिंजी फूल खिले हैं। 

    • गौरतलब है कि गुडलूर को हाल ही में फॉरेस्ट रिजर्व अधिसूचित किया गया था। 

    कुरिंजी फूल के बारे में

    • कुरिंजी पौधे जीवन में केवल एक बार ही खिलते हैं।
    • अधिक प्रसिद्ध नीलकुरिंजी (स्ट्रॉबिलेंथस कुंथियाना) अपेक्षाकृत अधिक ऊंचाई (1,300 मीटर से अधिक) पर हर 12 साल में एक बार खिलता है।
    • खिलने के प्रमुख स्थान: पश्चिमी घाट के शोला वन।
    • महत्व: 
      • कुरिंजी का खिलना वास्तव में स्वस्थ घास-भूमि का संकेत होता है; वहीं इनमें क्षरण होने पर  फूल खिलने में व्यवधान देखा जाता है। 
      • इस प्रकार यह फूल जैव विविधता और जलवायु परिवर्तन के सूचक के रूप में कार्य करता है।
    • Tags :
    • कुरिंजी फूल
    • गुडलूर
    • फॉरेस्ट रिजर्व

    रियल इफेक्टिव एक्सचेंज रेट (REER)

    रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुँच गया तथा रियल नॉमिनल इफेक्टिव एक्सचेंज रेट (REER) निरंतर अवमूल्यन का संकेत दे रही है।

    REER के बारे में:

    • परिभाषा: REER किसी देश की मुद्रा के मूल्य को उसके प्रमुख व्यापारिक साझेदारों की मुद्राओं के एक बास्केट के सापेक्ष मापता है, और फिर इसे सापेक्ष मुद्रास्फीति के अनुसार समायोजित किया जाता है।
      • इसे नॉमिनल इफेक्टिव एक्सचेंज रेट (NEER) को सापेक्ष उपभोक्ता कीमतों के साथ समायोजित करके प्राप्त किया जाता है।
    • व्यापारिक प्रतिस्पर्धा पर प्रभाव:
      • उच्च REER होने पर निर्यात महंगा और आयात सस्ता हो जाता है, जिससे किसी देश की व्यापारिक प्रतिस्पर्धा घटती है।
      • कम REER इंगित करती है कि मुद्रा अवमूल्यित (अंडरवैल्यूड) है, जिससे संभावित रूप से निर्यात को बढ़ावा मिल सकता है।
    • Tags :
    • REER
    • रियल इफेक्टिव एक्सचेंज रेट
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features