हाल की एक रिपोर्ट के अनुसार, 2025 में इटली में जन्म दर रिकार्ड निम्न स्तर पर पहुंच जाएगी।

भौगोलिक विशेषताएं
- इटली आपेननीनी प्रायद्वीप पर दक्षिण-मध्य यूरोप में स्थित है।
- यह पृथ्वी के उत्तरी और पूर्वी, दोनों गोलार्धों में स्थित है।
- स्थलीय सीमाएं: उत्तर में स्विट्जरलैंड और ऑस्ट्रिया, उत्तर-पूर्व में स्लोवेनिया और उत्तर-पश्चिम में फ्रांस से लगती हैं।
- जलीय सीमाएं: दक्षिणी सीमा भूमध्य सागर (दक्षिण), एड्रियाटिक सागर (पूर्व), आयोनियन सागर (दक्षिण-पूर्व), लिगुरियन सागर और टायरिनियन सागर (पश्चिम) तक फैली हुई है।
भौगोलिक विशेषताएँ
- उच्चतम बिंदु: मोंट ब्लांक
- प्रमुख पर्वत श्रृंखलाएं: आल्प्स, अपेनाइंस
- प्रमुख नदियाँ: पो, अडिगे
- ज्वालामुखीय गतिविधि: इटली का अधिकांश भूभाग ज्वालामुखीय मूल का है। यहां की सक्रिय ज्वालामुखियों में माउंट एटना (सिसिली) और स्ट्राम्बोली (एओलियन द्वीप) शामिल हैं।