लिकटेंस्टीन (राजधानी: वादुज)
भारत के वाणिज्य और उद्योग मंत्री ने भारत-यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (EFTA) के मध्य ‘व्यापार और आर्थिक साझेदारी समझौता (TEPA)’ के कार्यान्वयन में तेजी लाने के लिए लिकटेंस्टीन का दौरा किया।

- TEPA, विकसित देशों के एक समूह यानी EFTA के साथ भारत का पहला मुक्त व्यापार समझौता (FTA) है।
- EFTA के सदस्य हैं; आइसलैंड, लिकटेंस्टीन, नॉर्वे और स्विट्जरलैंड।
- इस समझौते का उद्देश्य अगले 15 वर्षों में भारत में 100 अरब डॉलर का निवेश लाना और 10 लाख प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर उत्पन्न करना है।
भौगोलिक अवस्थिति/राजनीतिक विशेषताएं:
- लिकटेंस्टीन यूरोप का एकमात्र दोहरा भू-आबद्ध (Doubly-landlocked) राष्ट्र है।
- इसका अर्थ है कि लिकटेंस्टीन चारों तरफ से ऐसे राष्ट्रों से घिरा है जो स्वयं भू-आबद्ध हैं।
- यह यूरोपीय संघ का सदस्य नहीं है।
- सीमावर्ती देश: इसके उत्तर और पूर्व में ऑस्ट्रिया तथा पश्चिम और दक्षिण में स्विट्जरलैंड स्थित हैं।
भौगोलिक विशेषताएं:
- पर्वतमाला: यह आल्प्स पर्वतमाला में स्थित है। इसका सर्वोच्च बिंदु ग्राउस्पिट्ज़ है।
- प्रमुख नदियां: राइन और समीना।