चिली (राजधानी: सैंटियागो)
चिली गणराज्य के विदेश मंत्री ने आर्थिक और वाणिज्यिक सहयोग को सुदृढ़ करने के लिए भारत में एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया।

भौगोलिक अवस्थिति
- चिली दक्षिण अमेरिका के दक्षिण-पश्चिमी भाग में अवस्थित है।
- स्थलीय सीमाएं: पेरू (उत्तर), बोलीविया (उत्तर-पूर्व), अर्जेंटीना (पूर्व)।
- समुद्री सीमाएं: पश्चिम में प्रशांत महासागर।
भौगोलिक विशेषताएं
- भू-आकृतियां: यह एंडीज पर्वत (विश्व की सबसे लंबी महाद्वीपीय पर्वत श्रृंखला) के समानांतर अपनी अधिकांश सीमा अर्जेंटीना के साथ साझा करता है।
- मरुस्थल: अटाकामा (पृथ्वी पर सबसे शुष्क गैर-ध्रुवीय मरुस्थल)।
- प्रमुख नदी: लोआ और बेकर।
- खनिज संसाधन: यह लिथियम ट्रायंगल (चिली, अर्जेंटीना और बोलीविया) का हिस्सा है और विश्व में तांबा का सबसे बड़ा उत्पादक देश है।
- सबसे ऊंची चोटी: ओजोस डेल सालाडो (विश्व का सबसे ऊंचा सक्रिय ज्वालामुखी)।