Select Your Preferred Language

Please choose your language to continue.

सिल्वर नोटिस (Silver Notice) | Current Affairs | Vision IAS
Monthly Magazine Logo

Table of Content

संक्षिप्त समाचार

Posted 21 Jul 2025

3 min read

सिल्वर नोटिस (Silver Notice)

भारत के अनुरोध पर इंटरपोल ने भारत के लिए पहला सिल्वर नोटिस जारी किया।

  • इंटरपोल ने वीज़ा धोखाधड़ी मामले में वांछित पूर्व फ्रांसीसी दूतावास अधिकारी शुभम शौकीन की वैश्विक परिसंपत्तियों का पता लगाने के लिए यह नोटिस जारी किया है।

सिल्वर नोटिस के बारे में

  • सिल्वर नोटिस, इंटरपोल की कलर-कोडेड नोटिस प्रणाली में एक नया नोटिस है।
    • नोटिस: इंटरपोल के कलर कोडेड नोटिस, सदस्य देशों के लिए सहयोग या अलर्ट के लिए जारी किए गए अंतर्राष्ट्रीय अनुरोध होते हैं। ये सदस्य देशों की पुलिस को गंभीर अपराध से संबंधित जानकारी को साझा करने में मदद करते हैं।
  • उद्देश्य: भगोड़े अपराधियों और मुख्य आरोपियों की संपत्तियों का पता लगाने और जानकारी एकत्र करने की अनुमति देता है, भले ही वे संपत्तियां अन्य देशों में ही क्यों न हों।
  • विश्व के देशों के बीच सहयोग: भारत इंटरपोल की इस पायलट परियोजना के पहले चरण में भाग लेने वाले 51 देशों में शामिल है। यह परियोजना कम से कम नवंबर 2025 तक संचालित होगी। 
  • पहला प्रयोग: पहला सिल्वर नोटिस जनवरी में इटली की ओर से जारी किया गया था।
  • सीमा: प्रत्येक देश पायलट चरण के दौरान अधिकतम 9 सिल्वर नोटिस का अनुरोध कर सकता है।

इंटरपोल (INTERPOL) के बारे में

  • मुख्यालय: इसका मुख्यालय फ्रांस के ल्योन में स्थित है।
  • उत्पत्ति: इसका गठन 1923 में वियना में द्वितीय अंतर्राष्ट्रीय पुलिस कांग्रेस में अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक पुलिस आयोग (ICPC) के रूप में किया गया था। वर्ष 1956 में इसका नाम बदलकर अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक पुलिस संगठन (इंटरपोल) कर दिया गया।
  • सदस्य: भारत सहित कुल 196 देश इसके सदस्य हैं। उल्लेखनीय है कि भारत इसके संस्थापक सदस्यों में से एक है।
  • राष्ट्रीय केंद्रीय ब्यूरो (NCB): इसे सदस्य देशों द्वारा इंटरपोल के साथ संपर्क बनाने के लिए पहुंच बिंदु (point of access) के रूप में स्थापित किया जाता है।
    • भारत ने CBI को इंटरपोल का राष्ट्रीय केंद्रीय ब्यूरो (NCB) घोषित किया है। और CBI ने बेहतर समन्वय के लिए भारतपोल पोर्टल (Bharatpol portal) विकसित किया है। 
  • शासी निकाय: महासभा और कार्यकारी समिति।
  • Tags :
  • CBI
  • INTERPOL
  • Silver Notice

राजस्थान के पोखरण में ‘रुद्रास्त्र’ का सफल परीक्षण (Successful Trial Rudrastra Conducted At Pokhran, Rajasthan)

इस परीक्षण में हाइब्रिड मानवरहित हवाई वाहन (UAV) रुद्रास्त्र ने अपनी वर्टिकल टेकऑफ़ और लैंडिंग (VTOL) क्षमताओं, विस्तारित उड़ान रेंज, रियल-टाइम निगरानी और 50 किलोमीटर की दूरी पर सटीक लक्ष्य को भेदने की क्षमता का प्रदर्शन किया।

रुद्रास्त्र के बारे में 

  • यह सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड (SDAL) द्वारा निर्मित एक हाइब्रिड वर्टिकल टेक-ऑफ एंड लैंडिंग (VTOL) UAV है। 
  • विशेषताएं:
    • इसकी कुल रेंज (लक्ष्य के ऊपर मंडराने सहित) 170 किलोमीटर है। यह लगभग 1.5 घंटे तक उड़ान भर सकता है।
    • इसमें सटीक दिशा निर्देशित एंटी-पर्सनेल वारहेड्स लगे हैं, जिन्हें मध्यम ऊंचाई से छोड़ा जा सकता है।
    • यह लाइव वीडियो भेज सकता है और स्वचालित मोड में लॉन्च स्थान पर वापस लौट सकता है।
  • Tags :
  • Rudrastra
  • Hybrid Unmanned Aerial Vehicle

सुर्ख़ियों में रहे अभ्यास (Exercises In News)

खान क्वेस्ट अभ्यास (Exercise Khaan Quest) 

भारतीय थल सेना की एक टुकड़ी 22वें बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास 'खान क्वेस्ट' में भाग लेने के लिए मंगोलिया के उलानबटोर पहुंची है। 

खान क्वेस्ट अभ्यास के बारे में

  • शुरुआत: 2003 में इसकी शुरुआत संयुक्त राज्य अमेरिका और मंगोलिया के बीच द्विपक्षीय अभ्यास के रूप में हुई थी।
    • पहला बहुपक्षीय खान क्वेस्ट अभ्यास साल 2006 में शुरू हुआ।
  • उद्देश्य: संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अध्याय VII के तहत भारतीय सशस्त्र बलों को शांति स्थापना मिशनों के लिए तैयार करना।
    • संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अध्याय VII में शांति के समक्ष खतरे, शांति भंग होने की स्थितियां और आक्रामक कार्रवाइयों से निपटने हेतु कार्यवाही का प्रावधान है।

पासेक्स/ PASSEX

भारत और ब्रिटेन की नौसेनाओं के बीच संयुक्त नौसैनिक अभ्यास PASSEX उत्तरी अरब सागर में आयोजित किया गया।

  • Tags :
  • Exercises in News
  • Khaan Quest
  • PASSEX
Download Current Article
Subscribe for Premium Features