राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2023 (NATIONAL FILM AWARDS 2023) | Current Affairs | Vision IAS
Monthly Magazine Logo

Table of Content

    संक्षिप्त समाचार

    Posted 04 Sep 2025

    Updated 12 Sep 2025

    1 min read

    राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2023 (NATIONAL FILM AWARDS 2023)

    हाल ही में, विविध श्रेणियों में 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा की गई।

    राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के बारे में

    • स्थापना: भारत सरकार द्वारा 1954 में गठित। 
    • प्रदानकर्ता: भारत के राष्ट्रपति (वार्षिक)।
    • पुरस्कार वर्ग: फीचर फिल्म, गैर-फीचर फिल्म, सिनेमा पर सर्वश्रेष्ठ लेखन और दादा साहब फाल्के पुरस्कार।
      • दादा साहेब फाल्के अवार्ड के बारे में
        • भारतीय सिनेमा का यह सर्वोच्च सम्मान उन व्यक्तित्वों को दिया जाता है, जिन्होंने इसके विकास और उन्नति में उल्लेखनीय योगदान किया है।
        • भारत सरकार ने इस पुरस्कार की स्थापना वर्ष 1969 में दादा साहेब फाल्के की स्मृति में की थी। दादा साहेब फाल्के ने राजा हरिश्चंद्र (1913) का निर्देशन किया था, जिसे भारत की पहली फीचर फ़िल्म माना जाता है।
        • पुरस्कार के अंतर्गत एक स्वर्ण कमल पदक, एक शॉल और ₹10 लाख की नकद राशि प्रदान की जाती है।
    • श्रेणियां: इसमें श्रेष्ठ फीचर फिल्म, श्रेष्ठ निर्देशन, श्रेष्ठ अभिनेता व अभिनेत्री, श्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी, श्रेष्ठ स्क्रीनप्ले और श्रेष्ठ संगीत निर्देशन जैसी प्रमुख श्रेणियां शामिल हैं।
    • Tags :
    • Dadasaheb Phalke Award
    Download Current Article
    Subscribe for Premium Features