राष्ट्रमंडल खेल (Commonwealth Games: CWG) | Current Affairs | Vision IAS
Monthly Magazine Logo

Table of Content

    राष्ट्रमंडल खेल (Commonwealth Games: CWG)

    Posted 04 Sep 2025

    Updated 11 Sep 2025

    1 min read

    सुर्ख़ियों में क्यों?

    हाल ही में, भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की मंजूरी के बाद, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 2030 के राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी के लिए भारत की बोली को मंजूरी दे दी है। इसके लिए प्रस्तावित मेजबान शहर अहमदाबाद है।

    राष्ट्रमंडल खेल (CWG) के बारे में

    • CWG एक बहु-खेल आयोजन है जो प्रत्येक चार साल में राष्ट्रमंडल देशों के बीच आयोजित किया जाता है।
    • पहला CWG 1930 में हैमिल्टन, कनाडा में आयोजित किया गया था और 19वां (XIX) 2010 में दिल्ली में आयोजित किया गया था।
    • CWG के पुराने नाम: ब्रिटिश एम्पायर गेम्स (1930-1950), ब्रिटिश और राष्ट्रमंडल खेल (1954-1964), ब्रिटिश राष्ट्रमंडल खेल (1970-1974)।

    राष्ट्रमंडल के बारे में

    • उत्पत्ति: 1926 के कॉन्फ्रेंस में ब्रिटेन और उसके डोमिनियंस ने सहमति व्यक्त की कि वे सभी ब्रिटिश साम्राज्य के भीतर एक समुदाय के समान सदस्य हैं।
      • यद्यपि वे सभी ब्रिटिश सम्राट या साम्राज्ञी के प्रति निष्ठा रखेंगे परन्तु ब्रिटिश क्राउन का उनके शासन पर कोई अधिकार नहीं होगा
      • इस समुदाय को "ब्रिटिश कॉमनवेल्थ ऑफ नेशंस" या "कॉमनवेल्थ" कहा गया।
    • सदस्य: इसमें अफ्रीका, एशिया, यूरोप, अमेरिका और प्रशांत क्षेत्र में फैले 56 देश (भारत सहित) शामिल हैं।
      • राष्ट्रमंडल में शामिल होने वाले अंतिम दो देश 2022 में गैबॉन और टोगो थे।
      • लंदन घोषणा-पत्र (1949) को अपनाते हुए यह घोषित किया गया कि गणराज्य और अन्य देश राष्ट्रमंडल का हिस्सा बन सकते हैं।
    • प्रमुख संगठन:
      • बोर्ड ऑफ गवर्नर्स: सभी सदस्य सरकारें अपने उच्चायुक्तों के जरिए राष्ट्रमंडल सचिवालय के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स में अपना प्रतिनिधित्व करती हैं।
      • राष्ट्रमंडल सचिवालय (लंदन): इसका गठन 1965 में राष्ट्रमंडल के काम-काज का प्रबंधन करने के लिए एक केंद्रीय अंतर-सरकारी संगठन के रूप में किया गया है।

     

    • Tags :
    • Common Wealth Games
    • Indian Olympic Association
    • CWG in Ahmedabad
    Download Current Article
    Subscribe for Premium Features