तेलंगाना के निजामाबाद में राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड के मुख्यालय का उद्घाटन किया गया | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    तेलंगाना के निजामाबाद में राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड के मुख्यालय का उद्घाटन किया गया

    Posted 30 Jun 2025

    12 min read

    राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड की स्थापना की अधिसूचना अक्टूबर 2023 में जारी की गई थी और इसका उद्घाटन जनवरी 2025 में हुआ था।

    राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड के बारे में

    • उद्देश्य: हल्दी से जुड़े मामलों में दिशा-निर्देश देना, विकास प्रयासों को मजबूत करना, और हल्दी क्षेत्रक के विकास व संवृद्धि के लिए स्पाइसेज बोर्ड व अन्य सरकारी एजेंसियों के साथ बेहतर समन्वय करना।
    • मंत्रालय: वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय।
    • संरचना:
      • अध्यक्ष: केंद्र सरकार द्वारा नियुक्त। 
      • सदस्य: आयुष मंत्रालय; केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों, जैसे- औषध विभाग, कृषि और किसान कल्याण विभाग, वाणिज्य और उद्योग विभाग के प्रतिनिधि; 
        • तीन राज्यों से (रोटेशन आधार पर) राज्य सरकारों के वरिष्ठ अधिकारी तथा अन्य हितधारकों के प्रतिनिधि।
        • अनुसंधान में शामिल चयनित राष्ट्रीय/ राज्य संस्थान और हल्दी किसानों व निर्यातकों के प्रतिनिधि।
      • वाणिज्य विभाग द्वारा नियुक्त एक सचिव।
    • भूमिका: 
      • अनुसंधान एवं विकास (R&D) को बढ़ावा देना, 
      • निर्यात के लिए मूल्य संवर्धन करना, 
      • हल्दी के लाभों के बारे में जागरूकता फैलाना, 
      • हल्दी की उपज में सुधार करना, और 
      • बाजारों का विस्तार करने के लिए आपूर्ति श्रृंखला का विस्तार करना।

    भारत में हल्दी का उत्पादन

    • भारत विश्व में हल्दी का सबसे बड़ा उत्पादक, उपभोक्ता और निर्यातक देश है।
    • देश के 20 से अधिक राज्यों में हल्दी की लगभग 30 किस्में उगाई जाती हैं।
    • उत्पादन: वैश्विक हल्दी उत्पादन का 70% हिस्सा भारत उत्पादित करता है।
      • तेलंगाना, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश मिलकर घरेलू उत्पादन का 63.4% उत्पादित करते हैं।
    • निर्यात: हल्दी के वैश्विक व्यापार में भारत की 62% से अधिक की हिस्सेदारी है।
      • भारत के लिए प्रमुख निर्यात बाजार बांग्लादेश, संयुक्त अरब अमीरात, संयुक्त राज्य अमेरिका और मलेशिया हैं।
    • भारत में GI टैग वाली हल्दी: सांगली हल्दी और वाईगाँव हल्दी (महाराष्ट्र); इरोड मंजल/ हल्दी (तमिलनाडु); लाकाडोंग हल्दी (मेघालय) आदि।

    हल्दी के बारे में

    • यह एक प्रकंद (भूमिगत तना) है। इसे आमतौर पर "सुनहरा मसाला" भी कहा जाता है।
    • जलवायु दशाएं: इसकी फसल अलग-अलग प्रकार की उष्णकटिबंधीय परिस्थितियों में उगाई जाती है।
      • तापमान सीमा: 20-30 डिग्री सेल्सियस।
      • वार्षिक वर्षा: 1500 मिमी या उससे अधिक।
    • मिट्टी: अच्छी जल निकासी वाली रेतीली या चिकनी दोमट मिट्टी में सबसे अच्छी उगती है।
    • स्वास्थ्य लाभ: इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं।
    • Tags :
    • राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड
    • हल्दी
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features