भारत ने कार्ल्सबर्ग रिज में पॉलीमेटैलिक सल्फाइड्स (PMS) के लिए ISA के साथ 15 साल के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    भारत ने कार्ल्सबर्ग रिज में पॉलीमेटैलिक सल्फाइड्स (PMS) के लिए ISA के साथ 15 साल के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

    Posted 16 Sep 2025

    1 min read

    यह इंटरनेशनल सीबेड अथॉरिटी (ISA) के साथ भारत का तीसरा और PMS के लिए दूसरा खोज अनुबंध है।

    • पिछला अनुबंध: भारत के पास मध्य हिंद महासागर बेसिन में पॉलीमेटैलिक नॉड्यूल्स और हिंद महासागर रिज में PMS के लिए पहले से ही अनुबंध हैं।
      • पॉलीमेटैलिक नॉड्यूल्स को मैंगनीज नॉड्यूल्स भी कहते हैं। ये चट्टान जैसी संरचनाएं होती हैं, जो लोहे और मैंगनीज हाइड्रॉक्साइड की संकेंद्रित परतों से बनी होती हैं।
      • ये परतें शार्क के दांत या किसी खोल के चारों ओर संचित होने लगती हैं।  
    • वैश्विक पहला लाइसेंस: यह कार्ल्सबर्ग रिज में पॉलीमेटैलिक सल्फाइड नॉड्यूल्स की खोज के लिए दुनिया भर में दिया गया पहला लाइसेंस है।  
    • कार्ल्सबर्ग रिज: यह अरब सागर और उत्तर-पश्चिम हिंद महासागर में 3,00,000 वर्ग किमी का क्षेत्र है। 
      • यह भारतीय और अरबी टेक्टोनिक प्लेट्स के बीच की सीमा बनाता है। यह सीमा रॉड्रिक्स द्वीप के पास से लेकर ओवेन फ्रैक्चर क्षेत्र तक विस्तारित है।
    • अफनासी-निकितिन सागर (ANS): भारत ने ANS माउंट के लिए भी आवेदन किया है, जो अभी तक स्वीकृत नहीं हुआ है। 
      • ANS मध्य हिंद महासागर में स्थित है। इस क्षेत्र पर श्रीलंका ने भी खोज अधिकारों के लिए दावा किया है। 

    पॉलीमेटैलिक सल्फाइड (PMS) के बारे में

    • ये समुद्र नितल पर पाए जाने वाली तांबा, जस्ता, सोना और चांदी जैसी धातुओं के समृद्ध स्रोत हैं। 
    • ये निक्षेप उन क्षेत्रों में पाए जाते हैं, जहां पृथ्वी के मेंटल से गर्म व खनिज-समृद्ध तरल पदार्थ समुद्र में निर्मुक्त होता है, जिससे धातु सल्फाइड्स का जमाव होता है।

    इंटरनेशनल सीबेड अथॉरिटी (ISA) के बारे में

    • मुख्यालय: किंग्स्टन, जमैका।
    • स्थापना: यह 1982 के समुद्री कानून पर संयुक्त राष्ट्र अभिसमय (UNCLOS) और 1994 के समुद्री कानून पर संयुक्त राष्ट्र अभिसमय के भाग XI के कार्यान्वयन से संबंधित समझौते (1994 समझौते) के तहत स्थापित एक स्वायत्त अंतर्राष्ट्रीय संगठन है। 
      • UNCLOS के सदस्य देशों के माध्यम से, यह मानवता के लाभ के लिए समुद्र नितल में खनिज-संसाधनों से संबंधित सभी गतिविधियों को व्यवस्थित और नियंत्रित करता है.
    • सदस्य: 170 (169 देश + यूरोपीय संघ); UNCLOS के सभी पक्षकार इसके सदस्य हैं। 
    • Tags :
    • International Seabed Authority
    • Polymetallic nodules
    • Polymetallic sulphides (PMS)
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features