प्रधान मंत्री ने पांडुलिपियों के संरक्षण के लिए ‘ज्ञान भारतम पोर्टल’ लॉन्च किया | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    प्रधान मंत्री ने पांडुलिपियों के संरक्षण के लिए ‘ज्ञान भारतम पोर्टल’ लॉन्च किया

    Posted 13 Sep 2025

    1 min read

    यह पोर्टल भारत की पांडुलिपि विरासत को डिजिटल बनाने में मदद करेगा। इससे इन्हें आसानी से एक्सेस किया जा सकेगा और सांस्कृतिक ज्ञान को भी संरक्षित किया जा सकेगा।

    • केंद्रीय बजट 2025-26 में ज्ञान भारतम मिशन की घोषणा की गई थी। इसका उद्देश्य भारत की पांडुलिपि विरासत का सर्वेक्षण, दस्तावेजीकरण और संरक्षण करना है।

    पांडुलिपि (Manuscript) के बारे में

    • ये कम-से-कम 75 साल पुरानी कागज, वृक्ष की छाल, कपड़ा, धातु, ताड़पत्र या किसी अन्य सामग्री पर हस्तलिखित रचनाएं होती हैं। इनका वैज्ञानिक, ऐतिहासिक या कलात्मक महत्त्व होता है।
    • लिथोग्राफ और मुद्रित ग्रंथ पांडुलिपियां नहीं माने जाते हैं। 
      • लिथोग्राफ एक तकनीक है, जिसमें पत्थर पर चित्र, अक्षर आदि उकेर कर उसे कागज पर छापा जाता है। 
    • भारत के पास 'मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड' जैसी धरोहर है, जिसमें लगभग 1 करोड़ पांडुलिपियां सुरक्षित हैं। ये 80 प्राचीन लिपियों में लिखी गई हैं, जैसे ब्राह्मी, कुषाण, गौड़ी, लेपचा, मैथिली आदि।
      • इनमें से लगभग 75% संस्कृत में तथा 25% क्षेत्रीय भाषाओं में हैं।
    • इनका महत्त्व
      • ये मानव गतिविधियों के साक्ष्य प्रदान करती हैं।
      • सदियों तक इनके विनाश के बावजूद ये ज्ञान, विज्ञान और शिक्षा के प्रति पूर्वजों के समर्पण को दर्शाती हैं।
      • ये समाज के विभिन्न पहलुओं जैसे सांस्कृतिक, राजनीतिक, आर्थिक आदि पर ज्ञान प्रदान करती हैं। उदाहरण के लिए- कौटिल्य का अर्थशास्त्र।

    पांडुलिपियों के संरक्षण के लिए शुरू की गई अन्य पहलें

    • राष्ट्रीय पांडुलिपि मिशन (NMM): इसे पर्यटन और संस्कृति मंत्रालय द्वारा पांडुलिपियों का पता लगाने तथा उन्हें संरक्षित करने के लिए 2003 में शुरू किया गया था।
    • भारतीय राष्ट्रीय पुस्तकालय, कोलकाता: यहां लगभग 3600 दुर्लभ और ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण पांडुलिपियां संरक्षित हैं।
    • एशियाटिक सोसाइटी ऑफ बंगाल: इसे 1784 में सर विलियम जोन्स द्वारा स्थापित किया गया था। अब यह प्राचीन पांडुलिपियों के डिजिटलीकरण का कार्य करती है।
    • Tags :
    • Manuscripts
    • National Mission for Manuscripts
    • Gyan Bharatam Portal
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features