केंद्रीय मंत्रिमंडल ने स्नातकोत्तर (PG) और स्नातक (UG) चिकित्सा शिक्षा क्षमता के विस्तार को मंजूरी दी | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    केंद्रीय मंत्रिमंडल ने स्नातकोत्तर (PG) और स्नातक (UG) चिकित्सा शिक्षा क्षमता के विस्तार को मंजूरी दी

    Posted 25 Sep 2025

    1 min read

    Article Summary

    Article Summary

    केंद्रीय मंत्रिमंडल ने क्षमता बढ़ाने, क्षेत्रीय असंतुलन को दूर करने, स्वास्थ्य सेवा की पहुंच बढ़ाने और देश भर में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए मेडिकल कॉलेजों के चरण-III विस्तार को मंजूरी दी।

    यह विस्तार केंद्र प्रायोजित योजना (चरण-III) के तहत देशभर के मौजूदा सरकारी मेडिकल कॉलेजों और संस्थानों को मजबूत एवं उन्नत करने के लिए किया जाएगा।

    • भारत में अभी 808 मेडिकल कॉलेज हैं, जो विश्व में सबसे ज्यादा है। इनमें कुल 1,23,700 MBBS सीटें उपलब्ध हैं।

    चिकित्सा शिक्षा क्षमता के विस्तार का महत्त्व:

    • विशेष रूप से ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच में कमी को दूर किया जा सकेगा। 
    • स्वास्थ्य प्रणाली के लचीलेपन को मजबूत मिलेगी और समग्र सामाजिक-आर्थिक विकास में योगदान मिलेगा। 
    • वैश्विक मानकों को पूरा करने के लिए चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। 
    • सरकारी अस्पतालों और कॉलेजों के मौजूदा ढांचे का उपयोग करके कम लागत में तृतीयक स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार का लाभ उठाया जा सकेगा। 

    चिकित्सा शिक्षा प्रणाली से जुड़ी समस्याएं:

    • क्षेत्रीय असंतुलन: देश के लगभग एक-तिहाई मेडिकल कॉलेज दक्षिण भारत में हैं।
    • पहुंच की कमी: केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के 2024 के डेटा के अनुसार, ग्रामीण भारत में 70% विशेषज्ञों की कमी है।
    • मांग और आपूर्ति का अंतर: लगभग 81% पंजीकृत एलोपैथिक डॉक्टर शहरी क्षेत्रों में काम करते हैं, जबकि शहरों में देश की केवल 31% आबादी रहती है।
    • अस्पतालों और अवसंरचना का कम उपयोग: कुछ सरकारी कॉलेजों में बड़ी संख्या में अस्पताल बेड होने के बावजूद MBBS सीटों की संख्या सीमित है।

    चिकित्सा शिक्षा क्षमता के विस्तार के लिए संचालित अन्य पहलें:

    • लक्षित सीट विस्तार: इस योजना का उद्देश्य मौजूदा अवसंरचना का उपयोग करते हुए, 2028-29 तक सरकारी संस्थानों में 5,000 PG और 5,023 UG (MBBS) सीटें शामिल करना है।
    • अवसंरचना का विस्तार: प्रधान मंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (PMSSY) के तहत 22 नए AIIMS की स्थापना करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इनमें उच्च स्तर की तृतीयक स्वास्थ्य सेवाएं और पेशेवर प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा।
    • फैकल्टी को मजबूत बनाना: चिकित्सा संस्थान (संकाय योग्यता) विनियम, 2025 जारी किए गए हैं। इनका उद्देश्य समावेशी और क्षमता-आधारित भर्ती को बढ़ावा देना है, ताकि योग्य फैकल्टी का बड़ा समूह तैयार हो सके।
    • Tags :
    • Centrally Sponsored Scheme
    • Medical Education System
    • Medical Institution (Qualifications of Faculty) Regulations, 2025
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features