सुर्ख़ियों में क्यों?
सतत विकास रिपोर्ट (2025) में पहली बार भारत 167 देशों में से 99वें स्थान पर आकर SDG सूचकांक के शीर्ष 100 में शामिल हो गया है।
अन्य संबंधित तथ्य
- भारत का प्रदर्शन: भारत ने 2021 के 120वें स्थान से सुधार करते हुए 2025 में 99वां स्थान हासिल किया। भारत का स्कोर 100 में से 67 है।
- वैश्विक रैंकिंग: सूचकांक में शीर्ष स्थान फिनलैंड (87 का स्कोर) का है, उसके बाद स्वीडन और डेनमार्क का स्थान हैं।
- पड़ोसी देशों से तुलना: सूचकांक में भूटान 74वें (70.5), नेपाल 85वें (68.6) और मालदीव 53वें स्थान पर है तथा श्रीलंका 93वें स्थान पर है। बांग्लादेश और पाकिस्तान का स्थान क्रमशः 114वां व 140वां है।
- नया संकेतक: 6 से 23 माह के बच्चों में न्यूनतम आहार विविधता को SDG 2 (शून्य भुखमरी) के तहत डेटासेट में शामिल किया गया है।
- SDR, 2025 के अनुसार, 2030 तक 17 में से कोई भी वैश्विक लक्ष्य (SDG) पूरी तरह से हासिल होने की राह पर नहीं है।
SDG सूचकांक के बारे में
- SDG सूचकांक 2016 से हर साल सतत विकास रिपोर्ट के हिस्से के रूप में संयुक्त राष्ट्र सतत विकास समाधान नेटवर्क (UNSDSN) द्वारा जारी किया जा रहा है।
- UNSDSN की स्थापना 2012 में हुई थी। यह संयुक्त राष्ट्र महासचिव के तत्वावधान में काम करता है।
- यह अंतर्राष्ट्रीय संगठनों और राष्ट्रीय सरकारों के साथ साझेदारी में वैश्विक, क्षेत्रीय, राष्ट्रीय एवं स्थानीय स्तरों पर SDG उपलब्धियों को अधिकतम करने पर काम करता है।
- SDG सूचकांक 2015 में सभी संयुक्त राष्ट्र सदस्य देशों द्वारा अपनाए गए 17 SDGs को प्राप्त करने की दिशा में समग्र प्रगति का मापन करता है।
- सूचकांक में स्कोर 0 से 100 के पैमाने पर प्रस्तुत किया जाता है। 100 का स्कोर सभी लक्ष्यों की पूर्ण प्राप्ति को दर्शाता है।
भारत के प्रदर्शन के प्रमुख संकेतक (2025 SDR के अनुसार) | |
SDG-1 (निर्धनता का उन्मूलन) |
|
SDG-2 (शून्य भुखमरी) |
|
SDG-3 (उत्तम स्वास्थ्य और कल्याण) |
|
SDG-4 (गुणवत्तापूर्ण शिक्षा) |
|
SDG-5 (लैंगिक समानता) |
|
SDG-6 (स्वच्छ जल और स्वच्छता) |
|
SDG-7 (किफायती और स्वच्छ ऊर्जा) |
|
SDG-9 (उद्योग, नवाचार और अवसंरचना) |
|
SDG-10 (असमानता कम करना) |
|