सुर्ख़ियों में रहे अभ्यास (Exercise in News) | Current Affairs | Vision IAS
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

ESC

संक्षिप्त समाचार

23 Dec 2025
3 min

अभ्यास 

विवरण 

त्रिशूल

  • भारत ने पाकिस्तान से लगी पश्चिमी सीमा पर गुजरात और राजस्थान में एक बड़ा त्रि-सेवा अभ्यास 'अभ्यास त्रिशूल' प्रारंभ किया।

सागर कवच

  • यह भारतीय तटरक्षक बल द्वारा आयोजित एक अर्द्धवार्षिक तटीय सुरक्षा अभ्यास है। इसका उद्देश्य तटीय सुरक्षा आपात स्थितियों से निपटने में भारतीय तटरक्षक बल की तैयारियों का आकलन करना।

मित्र शक्ति

  • यह भारतीय थल सेना और श्रीलंकाई थल सेना के बीच एक द्विपक्षीय वार्षिक संयुक्त सैन्य अभ्यास है।
  • इसे वैकल्पिक रूप से भारत और श्रीलंका द्वारा आयोजित किया जाता है।

VINBAX

  • यह भारत और वियतनाम के बीच एक द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास है। 

मालाबार

  • उद्देश्य: हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग और सुरक्षा को मजबूत करना।
  • भाग लेने वाले देश: भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान और संयुक्त राज्य अमेरिका।

गरुड़ 

  • यह भारतीय वायु सेना और फ्रांसीसी वायु एवं अंतरिक्ष बल के बीच एक द्विपक्षीय हवाई युद्धाभ्यास है।

अजेय वारियर

  • यह अभ्यास भारतीय और ब्रिटिश थल सेना के बीच प्रत्येक दो वर्षों में आयोजित किया जाता है।

विमानन कंपनियों ने दिल्ली में GPS स्पूफिंग में वृद्धि की सूचना दी है। इसके कारण सरकार ने असामान्य नौपरिवहन व्यवधानों की जांच प्रारंभ कर दी है। 

GPS स्पूफिंग के बारे में 

  • यह एक प्रकार का साइबर हमला है, जो नौपरिवहन तंत्र को चकमा देने के लिए गलत GPS (ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम) सिग्नल प्रसारित करता है। 
  • कार्यप्रणाली: यह GPS उपग्रहों के कमजोर संकेतों का लाभ उठाकर उन्हें नकली संकेतों से बदल देते हैं, जिससे रिसीवर गलत अवस्थिति दिखाता है। 

रूस ने अपनी परमाणु ऊर्जा चालित और परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम बुरेवेस्तनिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है।

बुरेवेस्तनिक मिसाइल (जिसे SSC-X-9 स्काईफॉल भी कहा जाता है) के बारे में

  • यह रूस के नई पीढ़ी के परमाणु शस्त्रागार की छह रणनीतिक हथियार प्रणालियों में से एक है।
  • प्रकार: यह लंबी दूरी की, कम ऊंचाई पर उड़ने वाली परमाणु-संचालित क्रूज मिसाइल है
    • क्रूज मिसाइल में पूरे उड़ान पथ के दौरान जेट इंजन द्वारा निरंतर शक्ति प्रदान की जाती है, जिससे यह लंबे समय तक उड़ान भर सकती है।

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED TERMS

3

हवाई युद्धाभ्यास

यह वायु सेनाओं के बीच आयोजित एक सैन्य अभ्यास है, जिसका उद्देश्य हवाई संचालन, सामरिक योजना और संयुक्त वायु युद्ध क्षमताओं का अभ्यास करना है। 'गरुड़' एक ऐसा द्विपक्षीय हवाई युद्धाभ्यास है।

हिंद-प्रशांत क्षेत्र

यह एक भू-राजनीतिक शब्द है जो हिंद महासागर और प्रशांत महासागर के क्षेत्रों को जोड़ता है। यह क्षेत्र समुद्री व्यापार, सामरिक महत्व और विभिन्न देशों के रणनीतिक हितों का केंद्र है, इसलिए 'मालाबार' जैसे अभ्यास यहाँ आयोजित किए जाते हैं।

द्विपक्षीय संयुक्त सैन्य अभ्यास

दो देशों की सेनाओं के बीच आयोजित होने वाला सैन्य अभ्यास, जिसका उद्देश्य आपसी सहयोग, सामरिक कौशल और अंतर-संचालनीयता को बढ़ाना है। 'मित्र शक्ति' और 'VINBAX' इसके उदाहरण हैं।

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet

Subscribe for Premium Features