भारत के अवसंरचनात्मक नियोजन और विकास इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए विविध नई पहलें शुरू की गई | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    भारत के अवसंरचनात्मक नियोजन और विकास इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए विविध नई पहलें शुरू की गई

    Posted 14 Oct 2025

    1 min read

    ये पहलें वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा पीएम गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान (NMP) के चार वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शुरू की गई हैं।

    शुरू की गई प्रमुख पहलें

    • पीएम गतिशक्ति पब्लिक:
    • इसने NMP प्लेटफॉर्म को निजी क्षेत्रक के लिए खोल दिया है।
    • इसे भास्कराचार्य राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुप्रयोग और भू-सूचना विज्ञान संस्थान (BISAG-N) द्वारा विकसित किया गया है। यह नेशनल जियोस्पेशियल डेटा रजिस्ट्री (NGDR) द्वारा संचालित है।
    • यह भू-स्थानिक डेटा और उन्नत विश्लेषण तक व्यापक पहुंच को सक्षम करेगा।
    • पीएम गतिशक्ति-अपतटीय:
      • यह कई क्षेत्रकों में अपतटीय विकास के एकीकृत नियोजन और प्रबंधन के लिए एक समर्पित डिजिटल प्लेटफॉर्म है।
      • यह पहल भारत की ब्लू इकोनॉमी को मजबूत करेगी। 
      • यह अपतटीय परियोजनाओं जैसे विंड फार्म, समुद्री संसाधन और तटीय अवसंरचना के लिए डेटा-आधारित निर्णय लेने में सहायता करेगी।
    • 112 आकांक्षी जिलों के लिए PMGS जिला मास्टर प्लान (DMP):
      • यह डेटा-आधारित स्थानीय अवसंरचना विकास और समग्र क्षेत्रीय विकास को मजबूत करेगा।
      • यह स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, लॉजिस्टिक्स, औद्योगिक विकास, पर्यावरण प्रबंधन आदि जैसे प्रमुख क्षेत्रकों में क्षेत्र-आधारित नियोजन का समर्थन करेगा।
    • लॉजिस्टिक्स उत्कृष्टता, उन्नति और प्रदर्शन शील्ड (LEAPS) 2025:
      • यह लॉजिस्टिक्स क्षेत्रकों में उत्कृष्ट नेतृत्व और नवाचार को मान्यता देगा।
    • यह उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (DPIIT) की एक प्रमुख पहल है।
    • यह राष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स नीति (NLP), 2022 के विज़न और पीएम गतिशक्ति के अनुरूप है।
    • यह संधारणीयता; ESG (पर्यावरणीय, सामाजिक, और गवर्नेंस) प्रथाओं; ग्रीन लॉजिस्टिक्स आदि पर भी जोर देगा।
    • PMGS NMP डैशबोर्ड:
      • यह प्रगति की निगरानी और कार्रवाई योग्य अंतर्दृष्टि प्राप्त करने के लिए एक व्यापक बहु-क्षेत्रीय रिपोर्टिंग प्रणाली है।

    पीएम गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान (NMP), 2021

    • इस योजना ने भारत में अवसंरचनात्मक नियोजन और क्रियान्वयन को क्रांतिकारी रूप से बदल दिया है। यह 57 से अधिक केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों और राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों के भू-स्थानिक डेटा को एकीकृत करता है।
    • NMP के सात इंजन: रेलवे, सड़कें, बंदरगाह, जलमार्ग, हवाई अड्डे, सार्वजनिक परिवहन और लॉजिस्टिक्स अवसंरचना।
    • Tags :
    • पीएम गतिशक्ति
    • जिला मास्टर प्लान
    • लॉजिस्टिक्स उत्कृष्टता
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features