RBI के दस्तावेज में कहा गया है कि वैश्विक चुनौतियों के बीच लचीला मुद्रास्फीति लक्ष्यीकरण (FIT) ढांचा भारत के लिए उपयोगी रहा है | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    RBI के दस्तावेज में कहा गया है कि वैश्विक चुनौतियों के बीच लचीला मुद्रास्फीति लक्ष्यीकरण (FIT) ढांचा भारत के लिए उपयोगी रहा है

    Posted 23 Aug 2025

    1 min read

    हाल ही में RBI ने एक चर्चा पत्र जारी किया है, जिसमें भारत के FIT ढांचे की दूसरी पांच वर्षीय समीक्षा शुरू की गई है।

    • FIT ढांचा मई 2016 में RBI अधिनियम, 1934 में संशोधन के माध्यम से स्थापित किया गया था। इसका उद्देश्य कीमतों में स्थिरता बनाए रखने के साथ-साथ आर्थिक विकास के लक्ष्य को भी ध्यान में रखना है।

    भारत के FIT अनुभव (2016-2025) का अवलोकन:

    • 2016 में FIT की शुरुआत से लेकर 2019 के अंत तक, भारत में मुद्रास्फीति कम और स्थिर रही है, यह औसतन लगभग 4 प्रतिशत रही है।
    • 2020 से महामारी (कोविड-19) और रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण खाने-पीने की चीजों एवं ईंधन की कीमतों में वृद्धि से मुद्रास्फीति तय लक्ष्य (अधिकतम 6% और न्यूनतम 2% के सहनीय स्तर के साथ) से ऊपर चली गई।
    • इसके बाद सरकार के आपूर्ति बढ़ाने वाले कदमों, महंगाई रोकने वाली मौद्रिक नीतियों और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कम होते कच्चे माल/ कमोडिटी की कीमतों की वजह से मुद्रास्फीति  फिर से कम होकर नियंत्रण में आ गई।
    • Tags :
    • RBI
    • Flexible Inflation Targeting
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features