संघर्ष से प्रभावित रणनीतिक स्थल (Strategic Locations Affected by Conflict) | Current Affairs | Vision IAS

Upgrade to Premium Today

Start Now
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

अपना ज्ञान परखें

आर्थिक अवधारणाओं में महारत हासिल करने और नवीनतम आर्थिक रुझानों के साथ अपडेट रहने के लिए गतिशील और इंटरैक्टिव सत्र।

ESC

संघर्ष से प्रभावित रणनीतिक स्थल (Strategic Locations Affected by Conflict)

30 Apr 2026
1 min

In Summary

  • होर्मुज जलडमरूमध्य : फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी से जोड़ता है; वैश्विक कच्चे तेल व्यापार का 34% (15 मिलियन बैरल/दिन) और वैश्विक तरल पेट्रोलियम/एलएनजी का 20% संभालता है।
  • लाल सागर : स्वेज नहर के माध्यम से भूमध्य सागर से जुड़ता है; विश्व व्यापार का 12% हिस्सा संभालता है, बाब-अल-मंडेब जलडमरूमध्य के माध्यम से हिंद महासागर से जुड़ा हुआ है।
  • क्षेत्रीय अमेरिकी सैन्य अड्डे : अल उदैद वायु अड्डा (कतर), अमेरिकी पांचवीं फ्लीट मुख्यालय (बहरीन), अल धाफरा वायु अड्डा (यूएई), और कुवैत, सऊदी अरब, जॉर्डन, इराक में स्थित अन्य अड्डे।

In Summary

स्थल

भू-राजनीतिक और रणनीतिक महत्त्व

होर्मुज जलसंधि 

  • यह जलसंधि ईरान और ओमान के बीच स्थित है तथा फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी और अरब सागर से जोड़ता है।
  • ईरान द्वारा इसे प्रभावी रूप से बंद करने से वैश्विक ऊर्जा संकट उत्पन्न हुआ।
  • अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) के अनुसार, प्रतिदिन लगभग 15 मिलियन बैरल कच्चा तेल (वैश्विक व्यापार का लगभग 34%) यहां से गुजरता है, जिसका अधिकांश निर्यात एशिया की ओर होता है।
  • इस जलसंधि से वैश्विक तरल पेट्रोलियम खपत और LNG व्यापार का लगभग पांचवें हिस्से का व्यापार किया जाता है। 

ईरान के ऊर्जा केंद्र 

  • खार्ग द्वीप : ईरान के 90% कच्चे तेल का निर्यात केंद्र
  • खुज़ेस्तान: प्रमुख तेल उत्पादन क्षेत्र
  • बुशैहर और साउथ पार्स (South Pars): गैस क्षेत्र, जिसमें साउथ पार्स विश्व का सबसे बड़ा गैस क्षेत्र है

फ़ुजैरा बंदरगाह

  • UAE में स्थित एक महत्वपूर्ण समुद्री स्थल और ऊर्जा केंद्र; भौगोलिक रूप से यह होर्मुज जलसंधि के ठीक बाहर ओमान की खाड़ी पर स्थित है। इससे UAE तेल निर्यात के लिए इस जलसंधि को बाईपास कर सकता है।

ईरान के परमाणु केंद्र

  • नतान्ज़ (Natanz), फोर्दो (Fordow) और इस्फ़हान (Isfahan) जैसे किलेबंद परमाणु केंद्र, जिन्हें परमाणु हथियार निर्माण को रोकने के लिए निशाना बनाया गया।

ईरान के बंदरगाह और सैन्य अड्डे

  • बंदर अब्बास बंदरगाह, हमादान हवाई अड्डा, तबरीज हवाई अड्डा और पारचिन सैन्य स्थल।

अमेरिका के क्षेत्रीय सैन्य अड्डे

  • कतर: अल उदेद एयर बेस (मध्य पूर्व में सबसे बड़ा अमेरिकी बेस), रास लाफान इंडस्ट्रियल सिटी
  • बहरीन: मनामा के जुफैर क्षेत्र में अमेरिकी पांचवें बेड़े का मुख्यालय
  • कुवैत: कैंप अरिफजान, अली अल सलेम एयरबेस
  • UAE: अल धफ़्रा एयर बेस, दुबई का जेबेल अली पोर्ट
  • इराक: एरबिल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, ऐन अल-असद
  • जॉर्डन: मुवाफ्फक साल्ती एयर बेस
  • सऊदी अरब: प्रिंस सुल्तान एयर बेस 

लाल सागर

  • लाल सागर अफ्रीका और एशिया के बीच स्थित हिंद महासागर की एक संकरी खाड़ी है, जो स्वेज नहर के माध्यम से भूमध्य सागर को जोड़ती है।
  • यह बाब-अल-मन्देब जलडमरूमध्य और अदन की खाड़ी के माध्यम से महासागर को जोड़ता है।
  • यह वैश्विक व्यापार का लगभग 12% परिवहन करने वाला प्रमुख समुद्री मार्ग है।

कैस्पियन सागर

  • कैस्पियन सागर पर इजराइल ने हमला किया, क्योंकि यह ईरान-रूस आपूर्ति मार्ग का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
  • यह उत्तरी ईरान से सटा हुआ एक भू-आबद्ध जल निकाय है, जिसे पारंपरिक रूप से फारस की खाड़ी के मुख्य युद्ध क्षेत्र से दूर एक सुरक्षित क्षेत्र माना जाता था।

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED TERMS

3

कैस्पियन सागर

The Caspian Sea is the world's largest inland body of water. It is bordered by Iran, Russia, Kazakhstan, Turkmenistan, and Azerbaijan, and is a significant source of oil and gas.

बाब-अल-मन्देब जलडमरूमध्य

यह जलडमरूमध्य लाल सागर को अदन की खाड़ी और हिंद महासागर से जोड़ता है। यह लाल सागर के माध्यम से होने वाले व्यापार के लिए एक महत्वपूर्ण रणनीतिक बिंदु है।

लाल सागर

यह एक समुद्री मार्ग है जो अफ्रीका और एशिया को अलग करता है, और यह स्वेज नहर के माध्यम से भूमध्य सागर से जुड़ा हुआ है। इसके तटवर्ती देश महत्वपूर्ण व्यापारिक और भू-राजनीतिक हित रखते हैं।

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet