स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) ने "हथियारों के अंतरराष्ट्रीय हस्तांतरण के रुझान 2025 (Trends in International Arms Transfers 2025)” शीर्षक से एक रिपोर्ट जारी की।
- SIPRI एक स्वतंत्र अंतरराष्ट्रीय संस्थान है। यह संघर्ष, हथियार, हथियार नियंत्रण और निरस्त्रीकरण से संबंधित विषयों पर शोध करता है।
रिपोर्ट के मुख्य बिंदु
- भारत दूसरा सबसे बड़ा आयातक: 2021–25 के दौरान भारत वैश्विक स्तर पर मुख्य हथियारों का दूसरा सबसे बड़ा आयातक रहा। पहले स्थान पर यूक्रेन था। इस अवधि में भारत का हिस्सा कुल वैश्विक हथियार आयात का 8.2% था।
- 2016–2020 और 2021–2025 की अवधि के बीच भारत द्वारा कुल हथियार आयात में 4.0% की कमी दर्ज की गई। यह कमी आंशिक रूप से भारत में ही घरेलू हथियारों के डिजाइन और उत्पादन क्षमता में वृद्धि के कारण हुई है।
- शीर्ष आपूर्तिकर्ता: 2021–25 के दौरान भारत के लिए प्रमुख हथियार आपूर्तिकर्ता रूस (40%), फ्रांस (29%) और इजरायल (15%) थे।
- पश्चिमी देशों की ओर झुकाव: हथियारों के आयात के मामले में पिछले एक दशक में भारत ने रूस पर निर्भरता को कम करते हुए पश्चिमी देशों, विशेष रूप से फ्रांस, इजरायल और अमेरिका की ओर, की ओर रुख किया है।
Article Sources
1 sourceरक्षा मंत्रालय ने भारतीय तटरक्षक बल के लिए छह ALH Mk-III (समुद्री भूमिका) के अधिग्रहण के लिए अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए। इसके अलावा भारतीय नौसेना के लिए वर्टिकल लॉन्च - श्टिल (Shtil) मिसाइलों के लिए भी अनुबंध किए गए।
ALH Mk-III (MR) के बारे में
- यह दो इंजनों वाले हेलीकॉप्टर है। इसमें वर्तमान में संचालित एयरबोर्न प्लेटफॉर्म्स से बेहतर अत्याधुनिक विशेषताएं हैं।
- यह तट-आधारित हवाई क्षेत्रों के साथ-साथ समुद्र में जहाजों से समुद्री सुरक्षा मिशनों की एक विस्तृत श्रृंखला के परिचालन में सक्षम है।
- इसे बेंगलुरु स्थित हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के साथ 'बाइ/Buy (भारतीय-स्वदेशी रूप से डिजाइन विकसित और निर्मित)' श्रेणी के तहत हस्ताक्षरित किया गया।
श्टिल मिसाइल के बारे में:
- यह सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल है। यह तीव्र प्रतिक्रिया, सभी मौसम में काम करने की क्षमता और चुनौतीपूर्ण समुद्री परिवेश में बेहतर सुरक्षा प्रदान करती है।
- इस मिसाइल के लिए रूस के JSC रोसोबोरॉनएक्सपोर्ट के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए हैं।
Article Sources
1 sourceहाल ही में, सिडनी स्थित स्वतंत्र थिंक टैंक 'इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक्स एंड पीस' (IEP) द्वारा वैश्विक आतंकवाद सूचकांक, 2026 प्रकाशित किया गया।
सूचकांक के मुख्य बिंदु:
- शीर्ष स्थान: पाकिस्तान इस सूचकांक में सबसे शीर्ष स्थान पर है। इस प्रकार पाकिस्तान आतंकवाद से सर्वाधिक प्रभावित देश है।
- आतंकवाद से होने वाली लगभग 70% मृत्यु केवल 5 देशों (पाकिस्तान, बुर्किना फासो, नाइजीरिया, नाइजर और कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य) में हुईं हैं।
- आतंकवाद की घटनाओं में गिरावट: वैश्विक स्तर पर आतंकवाद से होने वाली मृत्यु में 28% और आतंकी घटनाओं में लगभग 22% की कमी हुई है।
- वर्ष 2025 के 4 सबसे घातक आतंकी संगठन: IS, जमात नुसरत अल-इस्लाम वाल मुस्लिमिन (JNIM), तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) और अल-शबाब।
- भारत का स्थान: 13वां।
Article Sources
1 sourceसंयुक्त राज्य अमेरिका ने मिनटमैन III (Minuteman III) का परीक्षण प्रक्षेपण किया।
मिनटमैन III के बारे में
- यह एक अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल है। यह अमेरिका के परमाणु त्रय (Nuclear Triad) का हिस्सा है।
- यह अमेरिकी वायु सेना ग्लोबल स्ट्राइक कमांड के नियंत्रण में परमाणु मिसाइल भूमि-आधारित हथियार है।
- इसमें तीन ठोस-प्रणोदक रॉकेट इंजन हैं। संचालन के समय इसकी गति लगभग मैक 23 होती है।
- रेंज: 6,000 मील से अधिक (5,218 समुद्री मील)।
- लामितिये अभ्यास 2026: यह भारत और सेशेल्स के बीच प्रत्येक दो वर्षों पर आयोजित होने वाला संयुक्त सैन्य अभ्यास है।
- वर्ष 2026 के संस्करण में भारत की ओर से पहली बार तीनों सेनाएं भाग ले रही हैं।
- अभ्यास सी ड्रैगन 2026: यह अमेरिकी नौसेना के नेतृत्व में होने वाला एक वार्षिक बहुराष्ट्रीय 'एंटी-सबमरीन वारफेयर' (ASW) अभ्यास है।
संयुक्त राज्य अमेरिका ने कहा कि वह ईरान के विरुद्ध युद्ध में सटीक ग्रेविटी बम तैनात करेगा।
ग्रेविटी बम के बारे में
- इसे ऐतिहासिक रूप से "फ्री-फॉल" बम के रूप में जाना जाता है।
- यह बिना इंजन वाला हथियार है। इसमें क्रूज मिसाइलों के विपरीत आंतरिक इंजन नहीं होता है।
- इसका पथ एक बार छोड़े जाने के बाद पूर्णतः गुरुत्वाकर्षण और वायुगतिकी पर निर्भर करता है। यह गिराने वाले विमान की गति और ऊंचाई से भी तय होता है।
- इसमें पारंपरिक और परमाणु दोनों तरह के विस्फोटक लगाए जा सकते हैं।